Trading Ideas : 6 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं और निफ्टी 22,600 के आसपास दिख रहा है। सेंसेक्स 53.78 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72,436.25 पर और निफ्टी 21.70 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 22,577.45 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, सिप्ला, टाटा स्टील, एलएंडटी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल हैं।
ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22581-22633 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22679-22710-22781 पर है। इसके लिए पहला बेस 22382-22441 पर और बड़ा बेस 22200-22266-22323 पर है। कल रिकवरी की अच्छी कोशिश दिखी। निचले स्तरों पर उतार-चढ़ाव अच्छा दिखा,जरूरी भी था। कल बैंक निफ्टी का दिन का हाई 10 DEMA रहा, जबकि IT का 20 DEMA था। FII की कैश भारी बिकवाली हुई, इंडेक्स में खरीदारी रही, नेट शॉर्ट घटकर 3.02 लाख पर रहे।
एक्सपायरी पर 22600-22800 पर कॉल राइटर्स हैं, 22300-22500 पर पुट राइटिंग हुई है। कच्चे तेल में हल्की नरमी आई है,लेकिन बॉन्ड यील्ड अभी भी 5.31% के ऊपरी स्तर पर है। अमेरिकी बाजारों से अच्छा हैंडओवर रहा। बॉटम बन गया है या ब्रेकआउट आ चुका है ऐसा कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कल का LOW फिर 200 WEMA पर था,इसलिए हर स्विंग में सावधानी जरूरी है। बेस-1 पर कंट्रोल्ड बाइंग ऑन डिप करें, एक्सपायरी के चलते रेजिस्टेंस-1 पर मुनाफा बांधे। 22633 के ऊपर टिकने पर ब्रेकआउट संभव, फिर रेजिस्टेंस-2 की तरफ तेजी संभव है। ब्रेकआउट के लिए बैंक निफ्टी और IT में भी मजबूती जरूरी है। बैंक निफ्टी 55210 के ऊपर और IT 28800-29000 के ऊपर टिकना अहम है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55046-55210 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55367-55561/55678 पर है। इसके लिए पहला बेस 53832-54010 पर और बड़ा बेस 54120-54278 पर है। कल रेजिस्टेंस-2 तक शानदार स्विंग मिला,फिर रिवर्सल आया। निचले स्तरों पर खरीदारी के जोन ने भी अच्छे से काम किया था। अब RBI पॉलिसी करीब है,उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। कच्चा तेल नरम पड़ा है,इसलिए थोड़ा पॉजिटिव संकेत है। 55000-55200 पर कॉल राइटर्स और 10 DEMA है। 54500 पर पुट राइटिंग, फिर 54100-54000 पर भी पुट राइटिंग है। बेस-1 पर बाई ऑन डिप की रणनीति की सलाह होगी। रेजिस्टेंस-1 पर मुनाफा बांधें और रिवर्सल पर नजर रखें। 55210 के ऊपर टिकने पर रेजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी MOTILALOFS में 1011 रुपए के आसपास, 997 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1036 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, बीएसई में इनकी 3170 रुपए के आसपास, 3132 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 3225 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।