Get App

Trading Ideas : हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा बाजार, आज इन दो शेयरों में हो सकती है पैसों की बरसात

Trading Ideas : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22581-22633 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22679-22710-22781 पर है। इसके लिए पहला बेस 22382-22441 पर और बड़ा बेस 22200-22266-22323 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 6:04 PM
Trading Ideas : हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा बाजार, आज इन दो शेयरों में हो सकती है पैसों की बरसात
Trading Ideas : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55046-55210 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55367-55561/55678 पर है। इसके लिए पहला बेस 53832-54010 पर और बड़ा बेस 54120-54278 पर है

Trading Ideas : 6 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं और निफ्टी 22,600 के आसपास दिख रहा है। सेंसेक्स 53.78 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72,436.25 पर और निफ्टी 21.70 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 22,577.45 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, सिप्ला, टाटा स्टील, एलएंडटी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल हैं।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22581-22633 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22679-22710-22781 पर है। इसके लिए पहला बेस 22382-22441 पर और बड़ा बेस 22200-22266-22323 पर है। कल रिकवरी की अच्छी कोशिश दिखी। निचले स्तरों पर उतार-चढ़ाव अच्छा दिखा,जरूरी भी था। कल बैंक निफ्टी का दिन का हाई 10 DEMA रहा, जबकि IT का 20 DEMA था। FII की कैश भारी बिकवाली हुई, इंडेक्स में खरीदारी रही, नेट शॉर्ट घटकर 3.02 लाख पर रहे।

एक्सपायरी पर 22600-22800 पर कॉल राइटर्स हैं, 22300-22500 पर पुट राइटिंग हुई है। कच्चे तेल में हल्की नरमी आई है,लेकिन बॉन्ड यील्ड अभी भी 5.31% के ऊपरी स्तर पर है। अमेरिकी बाजारों से अच्छा हैंडओवर रहा। बॉटम बन गया है या ब्रेकआउट आ चुका है ऐसा कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कल का LOW फिर 200 WEMA पर था,इसलिए हर स्विंग में सावधानी जरूरी है। बेस-1 पर कंट्रोल्ड बाइंग ऑन डिप करें, एक्सपायरी के चलते रेजिस्टेंस-1 पर मुनाफा बांधे। 22633 के ऊपर टिकने पर ब्रेकआउट संभव, फिर रेजिस्टेंस-2 की तरफ तेजी संभव है। ब्रेकआउट के लिए बैंक निफ्टी और IT में भी मजबूती जरूरी है। बैंक निफ्टी 55210 के ऊपर और IT 28800-29000 के ऊपर टिकना अहम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें