Trading Ideas : बाजार में कमजोरी कायम है। निफ्टी ने आज 23,800 को भी तोड़ा है। निफ्टी लगभग 23650 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए Axis securities के राजेश पालविया ने कहा कि बाजार की स्ट्रक्चर तो वीक हो चला है और निफ्टी सारे अहम मूविंग एवरेजेज के नीचे फिसल चुका है। 23650 का जो एक अहम सपोर्ट था उसके आसपास निफ्टी ट्रेड कर रहा है। लोअर साइड से थोड़ा पुलबक जरूर बना। लेकिन बाजार की स्ट्रक्चर अभी भी सेल ऑन राइस का ही है। जब तक हम 23,850 या 23,900 के ऊपर वापस सस्टेन नहीं होते तब तक हमें उछाल पर बिकवाली आती दिखेगी। क्लोजिंग बेसिस पर 23,850 या 23,900 के ऊपर टिकना जरूरी है। ऐसा होने तक छोटे-मोटे उछाल में सेल ऑन राइस का स्ट्रक्चर है। अगर निफ्टी में 23650 भी टूटता है तो फिर हमें लगता है 23,500 की तरफ भी निफ्टी फिसलते हुए दिख सकता है।
बैंक निफ्टी में भी अगर देखें तो 57,000 के लेवल को बैंक निफ्टी ने तोड़ा है और उसके नीचे ही ट्रेड करते हुए देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगता है अगर यह 57,000 के नीचे कुछ समय और बिताएगा तो यहां पर भी थोड़ी वीकनेस और बढ़ सकती है। लेकिन कुछ चुनिंदा पॉकेट है जहां पर अभी भी स्ट्रेंथ है और इस वोलेटाइल मार्केट में भी नियर टर्म शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर के हिसाब से अगर हम देखें तो वहां पर हल्की गिरावट में बाइंग इंटरेस्ट बना हुआ है।
इस बाजार में खरीदारी करने के लिए काफी लिमिटेड अपॉर्चुनिटी और काफी सेलेक्टेड पॉकेट ही हैं जो स्ट्रेंथ दिखा रहे हैं। बाकी सब जगह हमें प्रॉफिट टेकिंग ही आते हुए मिल रही है। दोनों इंडेक्स में सेल ऑन राइस का स्ट्रक्चर है। बैंक निफ्टी में भी जब तक हम 57,500 के ऊपर नहीं जाते हैं, छोटी-मोटी उछाल में सप्लाई आती रहेगी। लेकिन कुछ चुनिंदा बैंकिंग स्टॉक्स में स्ट्रेंथ है तो वहां पर खरीदारी की जा सकती है।
इसके अलावा कुछ फार्मा, हेल्थ केयर, मेटल और कुछ ऑटोमोबाइल स्टॉक्स में भी मोमेंटम बना हुआ है। इसके अलावा कुछ न्यू एज कंपनियां भी हैं जिनमें शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के नजरिए से खरीदारी की जा सकती है।
राजेश पालविया ने कहा कि फार्मा स्पेस से लॉरस लैब अच्छा लग रहा है। यह शेयर एक कंसोलिडेशन के बाद वापस तेजी दिखा रहा है और हमें लगता है कि वापस स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ता हुआ दिखेगा तो लॉरस लैब पर बाय करने की सलाह है। इसमें करीब 1940-1950 के टारगेट के लिए खरीदार और एक्यूमुलेट करने की सलाह होगी। ऑन द डाउन साइड स्टॉप लॉस करीब 1845 रुपए के आसपास होना चाहिए।
कुछ बैंकिंग शेयरों में भी लोअर साइड से बाइंग इंटरेस्ट बनते हुए दिख रहा है। सेलेक्टेड बैंकिंग स्टॉक्स एक रिकवरी के ट्रेंड में आते हुए दिख रहे हैं। बंधन बैंक को यहां पर फोकस में रखा जा सकता है। एक करेक्शन के बाद स्टॉक में डेली चार्ट पर एक ट्रेंड रिवर्सल के शुरुआती संकेत आते हुए दिख रहे हैं। अगर ये स्टॉक 167 रुपए के ऊपर सस्टेन करता है तो इसका अगला टारगेट 180 रुपए की तरफ बनते हुए दिख सकता है जो कि इसका 20 डे मूविंग एवरेज है। इस शेयर में 167 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 180 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।