Credit Cards

Trading Ideas Today: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर खेला बाजार, अनुज सिंघल से जानें कहां होगी आज कमाई

Trading Ideas Today बाजार में वही हो रहा है जो पिछले 2 तिमाहियों में हुआ । नतीजों के मौसम के दूसरे हफ्ते तक बाजार में hope rally होती है, लेकिन नतीजों के मौसम आगे बढ़ते-बढ़ते बाजार गिरने लगता है। लेकिन इस बार उम्मीद है कि बाजार में गिरावट नहीं आनी चाहिए

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
पहला सपोर्ट 56,100-56,300 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,800-56,000 पर है। खरीदारी का जोन 56,400-56,500 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

शुक्रवार को हमने लॉन्ग हेज करने को कहा था। ये बेसिक सेंस थी कि डोनाल्ड ट्रंप को शांति पुरस्कार नहीं मिलने से भड़केंगे। बड़ा सवाल: क्या डोनाल्ड ट्रंप बाजार खेल रहे हैं?शुक्रवार को बाजार बंद होने से पहले चीन पर 100% टैरिफ की घोषणा की। कल देर रात कहा कि चीन के साथ सब ठीक है। मजे की बात ये है कि चीन के रेयर अर्थ वाले फैसले 9 नवंबर को ही घोषित हो गए थे। लेकिन अमेरिकी बाजारों ने ट्रंप की धमकी के बाद रिएक्शन दिया। अच्छा तो तब होता अगर ट्रंप की सफाई नहीं आती। शुक्रवार रात को गिफ्ट निफ्टी 200 अंक नीचे था। अगर 200 अंक नीचे खुलता तो बड़ी खरीदारी का मौका होता। अब गिफ्ट निफ्टी 80-90 अंक ही नीचे है। जब तक 25,000 के ऊपर है, तब तक रुझान पॉजिटिव है।

बाजार: आज के संकेत

आज बाजार के पास ज्यादा संकेत नहीं हैं। नतीजों के लिहाज से सिर्फ HCLTech बड़ा है। डी-मार्ट के नतीजों पर बाजार रिएक्ट करेगा। डी-मार्ट नतीजों पर बाजार पहले ही रिएक्ट कर चुका है और नतीजे भी वैसे ही हैं। ब्रेंट क्रूड अब $64 के नीचे आ चुका है, भारत के लिए पॉजिटिव है। आज फिर OMCs, इंटरग्लोब, पेंट शेयर और पिडिलाइट पर नजर रखें। कुछ चुनिंदा FMCG शेयर भी आज चल सकते हैं। आज फिर SC में वोडा आइडिया की सुनवाई है, लेकिन लगता नहीं कि आज फैसला आएगा।


निफ्टी और बैंक निफ्टी अपनी upper end के ऊपर निकले हैं निफ्टी पर अब 25,600 और बैंक निफ्टी पर 57,500 का रास्ता खुला। FIIs ने लगातार चौथे दिन कैश में खरीदारी की है। 10 जुलाई के बाद लगातार 4 दिन खरीदारी की है, लगातार चौथे दिन कुछ शॉर्ट्स भी कवर किए हैं, लेकिन अब भी FIIs की शॉर्ट पोजीशन 92.5% पर हैं। 4 दिन में 16,000 शॉर्ट्स कवर हुए और अब नेट शॉर्ट्स 1.81 लाख पर हैं। आज बाजार के टेक्सचर का टेस्ट होना है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

बाजार में वही हो रहा है जो पिछले 2 तिमाहियों में हुआ । नतीजों के मौसम के दूसरे हफ्ते तक बाजार में hope rally होती है, लेकिन नतीजों के मौसम आगे बढ़ते-बढ़ते बाजार गिरने लगता है। लेकिन इस बार उम्मीद है कि बाजार में गिरावट नहीं आनी चाहिए। क्योंकि इस बार GST कट वाला फैक्टर है। बाजार को पता है कि ये तिमाही भी ज्यादातर सॉफ्ट ही रहने वाली है, लेकिन कंपनियों की कमेंट्री साफ कह रही है कि तीसरी तिमाही ब्लॉकबस्टर होगी। इसलिए इस बार उम्मीद रहेगी कि बड़े शेयर खराब नतीजों पर भी नहीं गिरें। बैंकों के अपडेट शानदार रहे थे और इसलिए बैंक लीड कर रहे हैं। बैंक निफ्टी में हर गिरावट में खरीदारी काम कर रही है। बैंक निफ्टी इस स्विंग में all-time high भी लगा सकता है। निफ्टी भी ठीक है लेकिन IT बीच-बीच में दिक्कत देता है। अंतत: IT भी रैली में हिस्सा ले रहा है

शुक्रवार को 3 दिन की गिरावट के बाद market breadth भी ठीक थी। रिलेटिव स्ट्रेंथ और अच्छे नतीजों के कॉम्बो को ट्रेड करें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,150-25,200 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,000-25,050 पर है। निफ्टी 50-100 अंक नीचे खुले तभी खरीदें। खरीदारी और पोजीशन जोड़ने का बढ़िया स्तर 25,150-25,200 पर है। इसके लिए SL 25,050 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 25,300-25,350 और बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 पर है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला सपोर्ट 56,100-56,300 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,800-56,000 पर है। खरीदारी का जोन 56,400-56,500 पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 56,300-56,400 पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त SL 56,100 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 56,700-56,800 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,000-57,100 पर है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।