इन 3 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी दमदार कमाई, ये मिडकैप स्टॉक मध्यम अवधि में निवेशकों को बनायेगा मालामाल

Interglobe Aviation पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उत्तेकर ने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदें। इसकी पुट कॉल में 90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने पर इसमें 110 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 82 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
Wendt के स्टॉक पर आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से खरीदारी करने की सलाह दी। आस्था ने कहा कि मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा मुनाफा मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में गिरावट बढ़ती हुई नजर आई। एनएसई का निफ्टी 17800 के नीचे फिसल गया जबकि बीएसई का सेंसक्स भी 350 प्वाइंट नीचे लुढ़कता हुआ दिखा। आज बाजार में IT और बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। मिडकैप सेगमेंट के स्टॉक्स भी दबाव में नजर आ रहे हैं। इसमें IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। कोफोर्ज, परसिस्टेंस, MPHASIS, LTMINDTREE में गिरावट देखने को मिली। सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका सेगमेंट में सच्चितानंद उत्तेकर ने इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने रैमको सीमेंट में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन और आस्था जैन ने भी दो दमदार स्टॉक्स सुझाये।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Interglobe Aviation

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Interglobe Aviation के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 82 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ramco Cements Future


    चंदन तापड़िया ने Ramco Cements पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Ramco Cements में 741 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 725 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on BROKERAGES Radar: कोटक बैंक, रिलायंस, ल्युपिन, जोमैटो पर टिकी हैं ब्रोकर्स की नजरें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Deepak Fertilizer

    कविता जैन ने Deepak Fertilizer पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Deepak Fertilizer में 646 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 643-648 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 625 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Wendt

    आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से Wendt का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Wendt के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 342 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आस्था ने कहा कि इसमें पहला टारगेट 9240 रुपये का रहेगा और उसके बाद दूसरा टारगेट 9380 रुपये का देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।