कनाडा की एलिमेंटेशन काउच-टार्ड (Alimentation Couche Tard) ने जापानी कंपनी सेवन एंड आई होल्डिंग्स (Seven and i Holdings) को खरीदने के लिए अपनी 46 अरब डॉलर की बोली वापस ले ली है। इसके चलते सेवन एंड आई के शेयरों में गुरुवार को 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सौदा रद्द होने के बाद सेवन एंड आई के शेयर में कुछ समय के लिए कारोबार रुक गया। जब कारोबार फिर से शुरू हुआ तो शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेवन एंड आई होल्डिंग्स, जापान की डायवर्सिफाइड रिटेल होल्डिंग्स कंपनी है। अगर यह सौदा हो जाता तो यह जापान की किसी कंपनी में किसी विदेशी कंपनी की ओर से अब तक की सबसे बड़ी खरीद होती।
