Get App

Trading Picks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में आ सकती है शानदार तेजी

Trading Picks : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-25,500 पर है। 25,180 के SL के साथ खरीदें, लक्ष्य 25,350, 25,450 और 25,500 सेट करें। 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तब बेचें

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 11:19 AM
Trading Picks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में आ सकती है शानदार तेजी
Bank Nifty view : वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 61833-62040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 62150-62389/566 पर है। इसके लिए पहला बेस 62110-60966 पर और बड़ा बेस 60730-60500 पर है

Trading Picks : भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 400 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,505 के आसपास और निफ्टी 100 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,392 के करीब दिख रहा है। एनर्जी को छोड़कर,दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो,मीडिया और PSU बैंक में 0.5-1% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी 0.5-0.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

ऐसे में आज क्या हो कमाई की रणनीति, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-25,500 पर है। 25,180 के SL के साथ खरीदें, लक्ष्य 25,350, 25,450 और 25,500 सेट करें। 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तब बेचें, सख्त SL 25,550 पर रखें। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,200-25,250 पर और बड़ा सपोर्ट 25,050-25,150 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि अब छोटी संख्या में दिसंबर Calls लें और गिरावट पर दिसंबर की Calls जोड़ें। 60,500 का एक ट्रेलिंग SL रखें। SL थोड़ा नीचे है, इसलिए दिसंबर की Calls पर फोकस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें