सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल हमने क्लोजिंग में सभी शॉर्ट्स कवर करने का नजरिया लिया था। क्योंकि कल साफ हो गया था कि बाजार बहुत कमजोर नहीं था। कल साफ बोला गया था कि ये एक man made weakness है। और ऐसे में कौन कह सकता है कि ट्रंप आगे क्या कहेंगे। कल ट्रंप ने थोड़ा पॉजिटिव बोला और सेंटिमेंट बदल गया। अगर आज फिर कुछ निगेटिव बोल दिया तो कौन जाने कल गैपडाउन हो जाए। अब इस बाजार में कुछ दिन बड़े गैपअप या गैपडाउन होते रहेंगे। आज बाजार के टेक्सचर का असली टेस्ट होने जा रहा है। अगर ये बाजार कमजोर है तो हायर लेवल्स पर नहीं टिकेगा। दिक्कत ये है कि FIIs हर रैली में बिकवाली करने आ जाते हैं। ऐसे में काफी कुछ रिटेल और HNI की सेंटिमेंट पर निर्भर करेगा।
बाजार: आखिर क्या बदल गया?
आज का सबसे बड़ा संकेत ब्रेंट $119 से $89 पर आ गया। अपने शिखर से ब्रेंट क्रूड 25% फिसल गया। जोरदार तेजी के साथ US बाजार दिन के हाई पर बंद हुए।
ट्रंप के बयान का असर
ब्रेंट और नायमैक्स क्रूड दोनों $90 प्रति बैरल के नीचे फिसल गए। ब्रेंट क्रूड सोमवार के इंट्राडे हाई $119.5 प्रति बैरल से 25% नीचे आ गया। डॉलर इंडेक्स 99 से नीचे गिर गया।
डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनी
ईरान तेल आपूर्ति बाधित करने की कोशिश कर रहा है, उस पर "बहुत कड़े" हमले हो सकते हैं। हम उन्हें इतनी तेजी से खत्म कर देंगे कि वे इसके बाद कभी उबर नहीं पाएंगे। अगर वे तेल सप्लाई रोकने का खेल खेलना चाहते हैं, तो बेहतर है कि वे ऐसा ना करें। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करने पर विचार हो रहा है (कोई स्पष्ट योजना साझा नहीं की गई)
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान आया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकर्स को "बहुत सावधान" रहना चाहिए। खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जायज है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा, जितना भी समय लगे, हम लड़ेंगे। देश जमीनी हमले समेत हर संभव स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है । हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत अपना बचाव कर रहे हैं।
बाजार: अब क्या करें ट्रेडर्स और निवेशक
निवेश की रणनीति वही जो कल भी थी और पिछले हफ्ते भी थी। आप कभी भी ठीक बॉटम नहीं पकड़ पाएंगे। निफ्टी, बैंक निफ्टी ETFs को गिरावट में जोड़ें। अच्छी क्वालिटी के घरेलू शेयरों की बास्केट को गिरावट में खरीदेंऔर ये भी संभव है कि आपके लेने के बाद भी शेयर का भाव 10% और गिर जाए। ट्रेडर हैं तो अब कोई बड़ा एकतरफा नजरिया नहीं लें। बाजार में तेजी में अपना नजरिया और पोजिशन बदलने की हिम्मत रखें। कई बार आपको अपनी पोजिशन को डबल रिवर्स करना होगा। अगर ये नहीं कर सकते तो फिलहाल ट्रेडिंग से दूर रहें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,500-24,550 पर है। पहला सपोर्ट 24,000-24,050 पर है। बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। पहला गैपअप फेल होने का इंतजार करें और उसके बाद थोड़े निचले स्तरों पर खरीदें। अगर गैपअप फेल ना हो तो दिन के निचले स्तर का SL लगाकर खरीदें। आज बाजार में अच्छी-खासी शॉर्ट कवरिंग आनी चाहिए। शॉर्ट तभी करें अगर निफ्टी 24,350-24,400 को रिजेक्ट करे। अगर आज लाल निशान में बंद हुए तो बाजार के लिए बड़ा निगेटिव होगा।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में आज तगड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। 1000-1500 अंकों तक की रैली भी संभव है । 57,000-57,500 तक का मूव आज संभव है। वहां पर देखना होगा कि हम टिकेंगे या नहीं। 57,500 पर बैंक निफ्टी का 200 DMA है। अगर रैली फेल हुई तो उसके आस-पास ही होनी चाहिए। 55,500-56,000 अब बैंक निफ्टी का मजबूत बेस होगा। अब बड़ी गिरावट 55,500 के नीचे ही आएगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।