Get App

Trading plan : बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम, निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट के नीचे, अब क्या करें?

Market today : आज रियल्टी और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज और 360 ONE वायदा के टॉप लूजर्ज में शामिल हैं। साथ ही NBFCs, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों पर भी दबाव बना है। लेकिन PSU बैंक, चुनिंदा डिफेंस, IT और एनर्जी शेयरों में रौनक है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:14 PM
Trading plan : बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम, निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट के नीचे, अब क्या करें?
Share Market :निफ्टी ने 25,911 पर स्थित अपने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के अहम सपोर्ट को तोड़ा और डेली चार्ट पर 25,878 के पिछले स्विंग लो से नीचे चला गया। इसके लिए अगला अहम सपोर्ट लेवल 25,700 के पास दिख रहा है

Trading plan : बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम नजर आ रही हैं। निफ्टी पांचवें दिन फिसलकर 25700 के नीचे आ गया है। CICI BANK, HDFC BANK, NTPC और अदानी पोर्ट ने बाजार पर दबाव बनाया है। वहीं बैंक निफ्टी भी करीब 450 अंक लुढ़का है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX दो दिनों में 9 फीसदी चढ़ा है।

आज रियल्टी और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज और 360 ONE वायदा के टॉप लूजर्ज में शामिल हैं। साथ ही NBFCs, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों पर भी दबाव बना है। लेकिन PSU बैंक, चुनिंदा डिफेंस, IT और एनर्जी शेयरों में रौनक है।

बाजार की उठापटक में भी निवेशकों का भरोसा कायम है। दिसंबर में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड 31 हजार करोड़ के पार रहा है। लेकिन इक्विटी इनफ्लो में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

इस बीच अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ल्यूटनिक का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि PM मोदी ने खुद फोन नहीं किया तो ट्रंप ने ट्रेड डील रोक दी। जिन शर्तों पर डील होने वाली थी , वो अब टेबल पर नहीं है। अमेरिका उस ट्रेड डील से अब पीछे हट गया है।

अब क्या हो रणनीति

ऐसे माहौल में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट के नीचे चले गए हैं। 0.65 के PCR पर भी बाजार नहीं संभला है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी गिरे हैं। Advannce/dec 1:3 पर आ गया है। ल्यूटनिक के बयान के बाद बाजार और गिरा है। लग रहा है कि बाजार का डर टैरिफ का ही है, और कोई वजह नहीं है कि बाजार इतना गिरे। ल्यूटनिक ने कहा ट्रेड डील नहीं हुई क्योंकि PM मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया। हम ल्यूटनिक को फेस वैल्यू पर क्यों लें। अब हमें इंतजार रहेगा कि हमारी सरकार क्या कहती है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें