Nifty Trading Strategy : 11 दिसंबर तक लगातार चार सत्रों से निफ्टी और बैंक निफ्टी एक सीमित दायरे में कंसोलीडेट होते रहे। ट्रेडर्स इस कंसोलीडेशन दायरे को तोड़ने के लिए ट्रिगर का इंतजार करते दिख रहे हैं। यह देखते हुए कि अधिकांश तकनीकी इंडीकेटर सकारात्मक बने हुए हैं,बाजार जानकारों का मानना है कि आगामी कारोबारी सत्रों में हायर लेवल पर ब्रेकआउट से इंकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 24700 पर रजिस्टेंस है ये बाधा टूटने में नई तेजी देखने को मिल सकती है। जबकि 24500 से नीचे फिसलने पर बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। बैंक निफ्टी को 54,000 की ओर बढ़ने के लिए 53,300-53,200 के सपोर्ट जोन की रक्षा करने की जरूरत है। हालांकि, अगर यह इस सपोर्ट से नीचे आता है तो इंडेक्स 53,000 से नीचे टूट सकता है।
