Trading Plan: क्या निफ्टी 23700 से ऊपर जा सकता है, बैंक निफ्टी कंसोलीडेशन के बीच 51000 का स्तर फिर से हासिल कर सकता है?
Stock market : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे रहता है, तो 23263 (नवंबर का निचला स्तर) की ओर गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अगर यह शॉर्ट-कवरिंग और कुछ वैल्यू बाइंग के कारण फिर से ऊपर उठता है तो 23700 ऊपरी स्तरों पर पहला रजिस्टेंस होगा
ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,200, 51,300, 51,500, 51,600 पर रजिस्टेंस और 50,660, -50,600, 49,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,400 के आसपास बेचें
Nifty Trading Plan : पिछले हफ़्ते निफ्टी पूरी तरह से मंदी के जाल में फंसा रहा। इस दौरान निफ्टी 4.8 फीसदी गिरकर 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 23,700) से नीचे आ गया, जो आम तौर पर एक सपोर्ट के रूप में कार्य करता है। कुल मिलाकर मंदी की भावना बनी हुई है। इसलिए अगर इंडेक्स इस स्तर से नीचे रहता है तो 23,263 (नवंबर के निचले स्तर) की ओर गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यदि यह शॉर्ट-कवरिंग और कुछ वैल्यू बाइंग के कारण वापस उछलता है तो 23,700 इसके लिए पहला रजिस्टेंस होगा। उसके बाद 23,900 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस होगा बैंक निफ्टी के मामले में, रजिस्टेंस 51,000-51,200 के जोन में है। उसके बाद 51,600 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। जबकि 200-डे ईएमए (50,435) पर सपोर्ट की उम्मीद है। इसके नीचे की गिरावट एक बड़ा करेक्शन लाएगी।
शुक्रवार, 20 दिसंबर को निफ्टी 364 अंक (1.5%) गिरकर 23,588 पर बंद हुआ था। वहीं, बैंक निफ्टी 817 अंक (1.58%) गिरकर 50,759 पर आ गया था। बाजार में लगातार पांचवें दिन भी गिरावट जारी रही थी। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही थी। एनएसई पर 390 शेयरों की बढ़त के मुकाबले 2,121 शेयरों में गिरावट आई थी।
निफ्टी पर क्या हो रणनीति
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000, 24,150, 24,300 पर रजिस्टेंस और 23,200, 23,100, 22,800 पर सपोर्ट है। 24,000 के आसपास बढ़ने पर निफ्टी फ्यूचर्स को 24,200 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, और 23,200 के आसपास मुनाफा बुक करें।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,700, 23,900 पर रजिस्टेंस और 23,350, 23,200 पर सपोर्ट है। 23,700 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 23,800 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,500-23,400 का लक्ष्य रखें।
स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100, 24,350 पर रजिस्टेंस और 23,500, 23,000 पर सपोर्ट है। सपोर्ट जोन के आसपास होने के कारण, हम 23,550-23,600 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदने की सलाह है। 23,400 पर स्टॉप-लॉस रखें और 23,850-23,915 का लक्ष्य रखें।
ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,200, 51,300, 51,500, 51,600 पर रजिस्टेंस और 50,660, -50,600, 49,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,400 के आसपास बेचें, 51,700 के स्टॉप-लॉस के साथ, 50,600 का लक्ष्य रखें।
राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 50,950, 51,200 पर रजिस्टेंस और 50,600, 50,550 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,200 के आसपास बेचें, 51,500 के स्टॉप लॉस के साथ, 50,550–50,400 का लक्ष्य रखें।
अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 52,400, 53,000 पर रजिस्टेंस और 50,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी अपने अहम सपोर्ट के निकट है, इसलिए एक टैक्टिकल खरीदारी का अवसर है। 50,050 पर स्टॉप-लॉस के साथ 50,500 पर लॉन्ग ट्रेड की सलाह होगी। अपसाइड टारेगट 51,450-51,800 होगा। इस पुलबैक पर दांव लगाने के इच्छुक शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए एक आकर्षक रिस्क-रिवार्ड रेशियो नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।