Trading plan : कच्चे तेल ने फिर खराब किया बाजार का मूड, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading plan : बाजार ने आज एक चेतावनी का संकेत दिया है। अगर तेल नीचे नहीं आया तो दिक्कत होगी। फिलहाल के लिए अभी भी ब्रेकडाउन नहीं है। बैंक निफ्टी अब एक दिक्कत में फंस चुका है। हालांकि PSU बैंकों में अच्छी रिकवरी हुई। बाजार में इस समय कोई बड़ा ट्रेंड नहीं है

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 3:08 PM
Trading Strategy : अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,350-24,400 पर सपोर्ट और 24,500-24,550 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,000-57,200 पर सपोर्ट है

Trading plan : कच्चे तेल ने फिर बाजार का मूड खराब कर दिया है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर के करीब पहुंच गया है। निफ्टी 125 अंक गिरकर 24450 के करीब आ गया है। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी आई है। लेकिन निफ्टी IT फिर सबसे बेस्ट परफॉर्मिंग इंडेक्स बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेस कायम है। डिफेंस,FMCG और मेटल में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। साथ ही NBFCs और कैपिटल मार्केट में भी नरमी है। वहीं कैपिटल मार्केट,फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल में हल्की खरीदारी आई है।

निवेशकों का SIP पर भरोसा कायम है। लगातार छठे महीने SIP का आंकड़ा 32,000 करोड़ रुपए के पास रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश बढ़ा है, लेकिन लार्जकैप में आउटफ्लो जारी है। इधर डेट फंड की बल्ले-बल्ले रही है। लेकिन इक्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा है।

पहली तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से इंफोएज में जोरदार तेजी आई है। यह शेयर 9% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। सिटी ने इसका टारगेट बढ़ाकर 1510 रुपए कर दिया है।


जाइडस लाइफ ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। उम्मीद से बेहतर मुनाफे और मार्जिन के आंकड़ों ने स्टॉक में जोश भर दिया है। यह शेयर 4% से ज्यादा उछला है। वहीं अच्छे रिजल्ट बाद KOLTE-PATIL सरपट दौड़ा है। शेयर में करीब 15 परसेंट का जोरदार उछाल आया है। साथ ही LUMAX AUTO भी 16 परसेंट उछला है।

कच्चे तेल का भाव 89 डॉलर के पार निकलने से चेन्नई पेट्रो में जोश है। शेयर 12 परसेंट उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। साथ ही ONGC में भी जोश है। यह शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है।

नतीजों के लिहाज से कल अहम दिन है। कल निफ्टी की दो कंपनियां अपोलो हॉस्पिटल और ग्रासिम के रिजल्ट आएंगे। अपोलो हॉस्पिटल का मुनाफा 35% बढ़ सकता है। इसकी रेवेन्यू में 18% की बढ़त संभव है। साथ ही HAL और GMR एयरपोर्ट समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

बाजार: तेल की मार

बाजार की आगे की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पर कच्चे तेल की तेजी की मार पड़ी है। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी पहले सपोर्ट के नीचे आ गए हैं। लेकिन दोनों इंडेक्स बड़े सपोर्ट लेवल्स के ऊपर हैं। मिड और स्मॉल कैप्स में आज भी आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। Adv/dec आज भी 1:1 के करीब ही है। निफ्टी IT फिर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा है। प्राइस कैप के रिस्क से हॉस्पिटल शेयर टूटे हैं। म्यूचुअल फंड डेटा में लार्ज कैप में थकान के संकेत दिए हैं। लेकिन स्मॉल और मिडकैप्स में भरोसा बरकरार है।

बाजार: अब क्या?

बाजार ने आज एक चेतावनी का संकेत दिया है। अगर तेल नीचे नहीं आया तो दिक्कत होगी। फिलहाल के लिए अभी भी ब्रेकडाउन नहीं है। बैंक निफ्टी अब एक दिक्कत में फंस चुका है। हालांकि PSU बैंकों में अच्छी रिकवरी हुई। बाजार में इस समय कोई बड़ा ट्रेंड नहीं है। इस तरह के बाजार आपको थका देते हैं। आज CAS और एक्सपायरी का भी फैक्टर है। ऐसे में ट्रेडिंग कम करें और सिर्फ हाई कन्विक्शन वाले ट्रेड पर ही दांव लगाएं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

निफ्टी के लिए 24,350-24,400 पर सपोर्ट और 24,500-24,550 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,000-57,200 पर सपोर्ट और 57,500-57,600 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अपने ऑप्शंस सौदे 3:15 पर निपटा लें। आज एक्सपायरी है,लालच में ना फंसें। कल की रणनीति हम 3:30 पर बनाएंगे।

 

हॉस्पिटल में इलाज के बढ़ते खर्च पर नकेल कसने की तैयारी, संसदीय समिति ने की ये सिफारिश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।