Trading plan : कच्चे तेल ने फिर बाजार का मूड खराब कर दिया है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर के करीब पहुंच गया है। निफ्टी 125 अंक गिरकर 24450 के करीब आ गया है। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी आई है। लेकिन निफ्टी IT फिर सबसे बेस्ट परफॉर्मिंग इंडेक्स बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेस कायम है। डिफेंस,FMCG और मेटल में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। साथ ही NBFCs और कैपिटल मार्केट में भी नरमी है। वहीं कैपिटल मार्केट,फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल में हल्की खरीदारी आई है।
