Trading plan : क्रूड की तेजी ने बाजार के सेंटिमेंट को और खराब कर दिया है। दिन भर सीमित दायरें में घूमने के बाद गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी ने 24000 का अहम लेवल तोड़ दिया है। क्रूड 92 डॉलर के पार चला गया है। एडवांस- डिक्लाइन रेश्यो खराब है। उधर CAS इंपैक्ट की वजह से बैंक निफ्टी एक फीसदी से ज्यादा नीचे है। डाओ फ्यूचर्स भी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। FMCG और IT शेयरों में तेजी है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुए है। मेटल,तेल-गैस और केमिकल्स में भी खरीदारी है। उधर फार्मा,रियल्टी और कैपिटल मार्केट में दबाव है।
उम्मीद से बेहतर बिक्री के बाद बजाज ऑटो में टॉप गियर लगा है। यह शेयर करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही SML, MAHINDRA, ESCORTS, M&M में भी जोश है। लेकिन कम बिक्री के बाद मारुति 4 परसेंट फिसला है। यह शेयर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल है। दमदार GDP नंबर के बाद PM की देशवासियों से अपील में स्वदेशी का मंत्र दिया गयाहै। पीएम ने कहा कि विदेश में शादी और सोना खरीदने से परहेज करें। PM की अपील के बाद ज्वेलरी शेयरों में गिरावट है। कल्याण ज्वेलर्स करीब 6 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर में शामिल है।
आसमान से गिरे, खजूर पे अटके
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की हालत इस समय बड़ी विचित्र है। ना बाजार चलने को तैयार, ना गिरने को । बैंक निफ्टी नीचे है लेकिन वो CAS का रिवर्सल का असर है। ADVANCE/DECLINE खराब लेकिन कोलैप्सिंग नहीं है। मारुति की बिक्री निराशाजनक रही,यह निफ्टी का सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर है। ATF कीमत बढ़ने के बाद इंडिगो में गिरावट है। डील के बाद HAPPIEST MINDS में बड़ी गिरावट आई है। लेकिन डिस्काउंट पर डील के बावजूद TBZ में अपर सर्किट लगा है। रिलायंस की मदद से निफ्टी 24,000 फिर बचा रहा है।
बाजार ने शायद मन बना लिया है कि तंग करना है। शेयर ऊपर जाएंगे या नीचे,ये कहना भी थोड़ा मुश्किल है। एक्सिस बैंक काफी नीचे दिखेगा लेकिन कल का CAS रिवर्सल है। ये बाजार का एकदम थकाने वाला फेज है। जरूरी नहीं कि बाजार में हमेशा तेजी हो। लेकिन इस बार ये फेज काफी लंबा खिंच गया है। ऐसे में स्टॉक स्पेसिफिक ही रहना बेहतर है। इंडेक्स में एज पर ट्रेड करने से ही पैसा बनेगा
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,950-24,025 पर सपोर्ट और 24,150-24,200 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,000-57,200 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।
बाजार की प्री-CAS क्लोजिंग खराब है। 3:15 पर सारे ऑप्शन निपटा लें। 3:15 के बाद आज से ऑप्शन लॉटरी खेलने जैसा होगा। निफ्टी का स्ट्रक्चर काफी खराब हो चुका है। 23,950 के नीचे बंद हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।