Trading plan : बाजार में लगातार 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 24900 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 अंक गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। FMCG, मेटल और NBFC में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। ये तीनों इंडेक्स करीब एक परसेट फिसले हैं। FMCG में कोलगेट, ITC और एशियन पेंट्स डेढ़ से दो परसेंट गिरे हैं। वहीं कैपिटल गुड्स, डिफेंस और फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।
हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग लग सकती है। CNBC TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक बीमा रेगुलेटर IRDAI कैपिंग लगा सकता है। इस खबर से ICICI लोम्बार्ड दो परसेंट से ज्यादा का गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही न्यू इंडिया एश्योरेंस और स्टार हेल्थ पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।
ब्लॉक डील के बाद अपोलो हॉस्पिटल में रिकवरी देखने को मिल रही है। प्रोमोटर सुनीता रेड्डी के ब्लॉक डील से करीब सवा परसेंट हिस्सा बेचने की खबरें हैं। कंपनी ने कहा है कि बिक्री से जुटाए पैसों का इस्तेमाल प्रोमोटर ग्रुप का कर्ज घटाने में होगा। MORGAN STANLEY की रिपोर्ट के बाद सीमेंट शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। ग्रासिम और अल्ट्राटेक निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। उधर JK, रैम्को और इंडिया सीमेंट 3-4 परसेंट फिसले हैं। ब्रोकरेज ने आगे सीमेंट डिमांड में सुस्ती की आशंका जताई है।
बाजार: अच्छे हफ्ते का खराब अंत
ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में अचानक गिरावट देखने को मिली है। कल का निचला स्तर टूटते ही निफ्टी और फिसला है। निफ्टी अब सबसे अहम सपोर्ट जोन पर है। बाजार में यहां कुछ खरीदारी संभव है। बड़ा सवाल ये है कि क्या ये टैरिफ से पहले का डर है? दूसरा बड़ा सवाल ये हैं कि क्या ये करेक्शन है या टॉप बनने का संकेत है?
अनुज सिंघल ने कहा कि 1 दिन की गिरावट से डरना नहीं है। आखिरी घंटे में रिकवरी भी आ सकती है। आज दिक्कत लार्जकैप में है। हो सकता है आज वीकेंड से पहले थोड़ा मुनाफावसूली हुई हो। बाजार का टेक्सचर अभी तक नहीं बिगड़ा है। 24800 के नीचे ही टेक्सचर ज्यादा बिगड़ेगा। निफ्टी के लिए 24,850-24,950 खरीदारी का जोन है। 24,800 टूटा तो शॉर्ट ट्रेड ट्रिगर होगी। निफ्टी बैंक के लिए 55,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी बैंक में तेजी टिक नहीं पा रही है। तेजी के लिए इसको 56,200 के ऊपर जाना होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।