Trading Plan: SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जाने, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, किन लेवल्स पर रहे नजर
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 24,800 के स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 25,000 के स्तर तक जाने का रास्ता खुल सकता है। वहीं,नीचे की तरफ इसके लिए 24,500–24,400 का दायरा सपोर्ट का काम कर सकता है
Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी के लिए 58,200–58,300 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना हुआ है। अगर यह लगातार 58,300 के ऊपर बना रहता है,तो इससे मौजूदा कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट का संकेत मिल सकता है
Trading Plan : बाजार जानकारों को लगता है कि बाजार तब तक कंसोलिडेशन के फेज में रहेगा जब तक Nifty ऊपर की तरफ 24,800 की दीवार को पार नहीं कर लेता। इस लेवल के ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 25,000 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 24,500–24,400 का जोन सपोर्ट का काम कर सकता है। कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड तेजड़ियों के पक्ष में है। निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है और कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।
बैंकिंग स्पेस की बात करें तो बैंक निफ्टी के लिए शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है क्योंकि यह अपने 20-डे EMA (57,450) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। उम्मीद है कि यह लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। इसके बाद 57,300 का लेवल अगले सपोर्ट का काम करेगा। ऊपर की तरफ,58,250 पर तत्काल रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इसके बाद 58,500 का लेवल अगले अहम सपोर्ट का काम करेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रैली के अगले दौर के लिए 58,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
SBI सिक्योरिटीज के हेड-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि इस हफ्तो की शुरुआत में निफ्टी ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट की पुष्टि की। हालांकि,पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में इंडेक्स ब्रेकआउट जोन को फिर से टेस्ट कर रहा है और लगातार रिकवरी के ज़रिए मजबूती दिखा रहा है। बड़ी बात यह है कि निफ्ट अपने खास मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पॉज़िटिव अंडरलाइंग स्ट्रक्चर का संकेत मिलता है। इसके अलावा,डेली RSI मजबूती से बुलिश जोन में बना हुआ है,जो लगातार बने मोमेंटम को दिखाता है।
छोटे-मझोले शेयरों के इंडेक्स बेंचमार्क के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने नया हाई लगाय जो ब्रॉडर मार्केट में आई मज़बूत खरीदारी का संकेत। इसके विपरीत,निफ्टी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 7 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
आगे निफ्टी के लिए 24,750–24,800 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना रह सकता है। अगर निफ्टी 24,800 के लेवल को पार करके ऊपर टिकता है,तो इसमें 25,000 की तरफ जबरदस्त तेजी आ सकती है और निकट भविष्य में यह 25,200 तक भी जा सकता है।
नीचे की तरफ,24,450–24,400 की रेंज से अहम सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। मौजूदा पॉजिटिव रुझान बनाए रखने के लिए इसका इस जोन के ऊपर टिके रहना जरूरी होगा।
अहम रेजिस्टेंस: 24,800, 25,000, 25,200
अहम सपोर्ट: 24,450, 24,400
स्ट्रैटेजी: 24,600 और 24,700 के बीच निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें,जिसमें स्टॉप-लॉस 24,480 और टारगेट 25,100 रखें।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी 56,023–58,706 की बड़ी कंसोलिडेशन रेंज में ट्रेड कर रहा है। यह पिछले 36 ट्रेडिंग सेशन से ज्यादातर इसी रेंज में बना हुआ है। लंबे समय तक साइडवेज मूवमेंट के कारण,अहम मूविंग एवरेज फ्लैट हो गए हैं जो किसी साफ दिशा वाले ट्रेंड की कमी को दिखाते हैं। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी भरोसे में कमी को दर्शाते हैं। इससे संकेत मिलता है कि जब तक कोई निर्णायक ब्रेकआउट नहीं होता,तब तक इंडेक्स में इसी तरह का रेंज-बाउंड एक्शन जारी रह सकता है।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो बैंक निफ्टी के लिए 58,200–58,300 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना हुआ है। अगर यह लगातार 58,300 के ऊपर बना रहता है,तो इससे मौजूदा कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट का संकेत मिल सकता है और 58,800 के तरफ की रैली का रास्ता खुल सकता है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में 59,500 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।
निचले स्तर पर,57,100–57,000 की रेंज एक अहम सपोर्ट जोन का काम कर सकती है। बाजार में तेजी का रुख बनाए रखने के लिए इस स्तर से ऊपर बने रहना जरूरी होगा,जबकि इसके टूटने से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और साइडवेज ट्रेंड जारी रह सकता है।
अहम रेजिस्टेंस: 58,200, 58,300, 58,800
अहम सपोर्ट: 57,100, 57,000
स्ट्रैटेजी: 57,700 और 57,800 के बीच बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें,जिसमें स्टॉप-लॉस 57,300 और टारगेट 58,500 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।