Trading Plan For Monday : बाजार गिरा है, टूटा नहीं, अगर सोमवार को बाउंस बैक आया तो नई रैली मुमकिन

Trading Plan For Monday : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन खराब रहा। एक बार फिर फ्राइडे फैक्टर बाजार पर हावी रहा। ट्रंप ने एक बार फिर रैली पंक्चर की है। कच्चा तेल ज्यादा नहीं भागा,फिर भी बाजार गिरा है। डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर हुआ है। बैंक निफ्टी ने गिरावट को लीड किया है। आज मिडकैप भी ऊपर से फिसले हैं

अपडेटेड May 08, 2026 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : निफ्टी के लिए 24,100 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट और 55,800-56,000 पर रेजिस्टेंस है

Trading Plan For Monday : पश्चिम एशिया में जंग फिर भड़कने का डर आज बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24150 के करीब आ गया है। HDFC BANK, ICICI BANK, RIL और L&T ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 600 प्वाइंट से ज्यादा फिसला गया है। INDIA VIX 3% ऊपर दिख रहा है। हलांकि क्रूड 100 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। NBFCs,सरकारी बैंक और तेल गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स 1 से 1.25 फीसदी फिसले हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और मेटल शेयरों में भी दबाव है। वहीं दूसरी ओर IT,FMCG और कैपिटल मार्केट में हल्की खरीदारी है। कैपिटल मार्केट में नुवामा 9% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैने जिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन खराब रहा। एक बार फिर फ्राइडे फैक्टर बाजार पर हावी रहा। ट्रंप ने एक बार फिर रैली पंक्चर की है। कच्चा तेल ज्यादा नहीं भागा,फिर भी बाजार गिरा है। डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर हुआ है। बैंक निफ्टी ने गिरावट को लीड किया है। आज मिडकैप भी ऊपर से फिसले हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या ये ट्रेंड रिवर्सल या मुनाफावसूली है?


बाजार: अब क्या?

आज की गिरावट को अभी ट्रेंड रिवर्सल कहना जल्दबाजी होगी। बाजार गिरा है,टूटा नहीं है। निफ्टी जब तक 24,100 के ऊपर है ट्रेंड पॉजिटिव है। बैंक निफ्टी में भी अभी ब्रेकडाउन नहीं है। दिक्कत ये है कि बैंक निफ्टी अब काफी क्रूड सेंसिटिव हो गया है। रैली या गिरावट दोनों को ही बैंक निफ्टी लीड कर रहा है। स्टॉक स्पेसिफिक मूव्स अभी भी शानदार हैं।

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,100 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट और 55,800-56,000 पर रेजिस्टेंस है।

सोमवार के लिए रणनीति

हम निफ्टी और निफ्टी बैंक को एक दिन और देंगे। अगर सोमवार भी खराब रहा तो मतलब ट्रेंड टूट गया है। लेकिन अगर सोमवार को बाउंस बैक आया तो नई रैली हो सकती है।

 

Experts view : बाजार की आगे की चाल पर जाने वैभव सांघवी की राय, फिर लें निवेश का फैसला

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।