Trading Plan For Monday : पश्चिम एशिया में जंग फिर भड़कने का डर आज बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24150 के करीब आ गया है। HDFC BANK, ICICI BANK, RIL और L&T ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 600 प्वाइंट से ज्यादा फिसला गया है। INDIA VIX 3% ऊपर दिख रहा है। हलांकि क्रूड 100 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। NBFCs,सरकारी बैंक और तेल गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स 1 से 1.25 फीसदी फिसले हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और मेटल शेयरों में भी दबाव है। वहीं दूसरी ओर IT,FMCG और कैपिटल मार्केट में हल्की खरीदारी है। कैपिटल मार्केट में नुवामा 9% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।
