Trading Plan : पूरे दिन मजबूती दिखाने के बाद बाजार में थकान हावी हो गई है। निफ्टी ऊपर से 100 प्वाइंट नीचे आया है। बैंक निफ्टी में दबाव ज्यादा है। यह आज के हाई से 500 प्वाइंट टूटकर लाल निशान में फिसल गया है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप का मोमेंटम बरकरार है। कच्चा तेल 105 डॉलर के करीब है। इंडिया VIX 5 फीसदी नीचे है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स 300 प्वाइंट ऊपर है। रियल्टी, फार्मा और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती है। ये इंडेक्स एक से डेढ़ फीसदी ऊपर हैं। डिफेंस और मेटल भी उछले हैं, लेकिन चुनिंदा तेल-गैस शेयरों में नरमी आई है।
NSE का IPO खुलने से कैपिटल मार्केट शेयरों में जोश है। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब सवा परसेंट चढ़ा है। CDSL और MCX वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर IPO खुलने से New India Assurance और IFCI में भी जोश है। यह इश्यू अभी तक 31% भरा है।
इंश्योरेंस शेयरों में लगातार दूसरे दिन एक्शन देखने को मिल रहा है। HDFC और SBI लाइफ 4-5 फीसदी उछलकर निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। उधर मैक्स फाइनेंशियल,ICICI प्रू लाइफ,ICICI लोम्बार्ड भी भागे हैं।
आज पूरे EMS स्पेस में जोश देखने को मिल रहा है। करीब 5 परसेंट चढ़कर KAYNES वायदा टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही SYRMA भी 8 परसेंट उछला, सेमीकॉन इंडिया इवेंट में PM मोदी ने कहा कि भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से दौड़ रही है।
बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अच्छी रैली आई लेकिन यह दिन के हाई पर नहीं टिक पा रहा है। निफ्टी में RIL का सपोर्ट है। बैंक निफ्टी थोड़ा कमजोर है। आज की सबसे बड़ी हाइलाइट रही मिडकैप में जोरदार वापसी। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार तेजी है। ADV/DEC भी अच्छा है। यह 2:1 पर है। डाओ फ्यूचर्स में जबरदस्त तेजी है। कच्चा तेल नीचे आया है। यह $105 के नीचे है। रुपये में भी निचले स्तरों से रिकवरी आई है। बड़ा सवाल यह है कि आज की क्लोजिंग कैसी होगी और क्या आज बाजार में बॉटम के संकेत हैं?
सुबह लॉन्ग करने की सलाह ने बढ़िया काम किया। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली भी आई। अभी भी बाजार में भरोसे की कमी है। लेकिन एक बात तय है, 23,100 के नीचे ही कमजोरी होगी और आज का मिडकैप एक्शन काफी शानदार है। अब बाजार कम से कम फेड की बात नहीं करेगा। पिछले एक महीने से सिर्फ फेड का डर था। अब हम तेल पर और FII फ्लो पर फोकस कर पाएंगे।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,100-23,150 पर सपोर्ट और 23,300-23,350 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,800-56,000 पर सपोर्ट और 56,300-56,500 पर रेजिस्टेंस है।
मंथ एंड निफ्टी कॉल्स के जरिए लॉन्ग लेकर जाएं। बाजार में अब यहां से 23,500-23,800 की तेजी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।