Trading Plan : US-ईरान डील को लेकर बनी उम्मीद, लगातार तीसरे सेशन में भी जारी रह सकती है तेजी

Trading Plan: बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 को 24,100 और उसके बाद 24,500 के लेवल तक ऊपर जाने के लिए 24,000(सोमवार का हाई)के लेवल को फिर से हासिल करना होगा और उसके ऊपर बने रहना होगा। तब तक 23,750–23,650 के जोन में सपोर्ट के साथ एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग जारी रह सकती है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 10:21 AM
मंथली सीरीज का पुट-कॉल रेश्यो 1 से काफी ऊपर 1.09 पर ट्रेड कर रहा है,जो निकट भविष्य में तेजी का संकेत है

Trading Plan : बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बावजूद तेजी का रुख बने रहने की उम्मीद है। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने तेजी के रुझान को और मजबूत किया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते और शुक्रवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से खुलने की संभावना ने भी बाजार के सेंटीमेंट को सहारा दिया है। निफ्टी को 24100 और उसके बाद 24500 के स्तर तक और तेजी के लिए 24000 (सोमवार का उच्चतम स्तर) के ऊपर फिर से पहुंचने और वहां बने रहने की जरूरत है। तब तक,बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है। इसमें निफ्टी के लिए 23,750–23,650 के जोन में सपोर्ट बना रहेगा।

उधर बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 57,800(सोमवार का हाई)पर है। अगर यह इस लेवल के ऊपर मजबूती दिखाता है तो इसके 59,000 तक जाने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,जानकारों के मुताबिक,56800 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। उसके बाद 56,100 एक अहम सपोर्ट लेवल होगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


ICICI सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स और क्वांट रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट और हेड जय ठक्कर का कहना है कि पिछले ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि वीकली एक्सपायरी से पहले 24,000 के लेवल के आसपास ऊंचे स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। इस लेवल पर अब सबसे ज्यादा कॉल बेस है। फिर भी,इंडेक्स 23,500–23,550 की रेंज में अपने अहम कॉल बेस को पार करने में कामयाब रहा है जो ट्रेंड में बदलाव का संकेत है।

इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट और इंडिया VIX के हाल के 17 के हाई से गिरकर लगभग 14 के लेवल पर आने से संकेत मिलता है कि यह अपसाइड ब्रेकआउट एक नए अपट्रेंड की शुरुआत है। उम्मीद है कि इंडेक्स आखिरकार 24,000–24,100 के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेगा और उसके बाद 24,500 के लेवल की ओर बढ़ेगा।

मंथली सीरीज का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 1 से काफी ऊपर 1.09 पर ट्रेड कर रहा है,जो निकट भविष्य में तेजी का संकेत है। इस सीरीज में 23,000 पर कुल ओपन इंटरेस्ट मजबूती से बना हुआ था और अब यह पहले 23,500 और फिर 23,000 के लेवल पर शिफ्ट हो गया है। इसलिए,23,500 अब एक अहम सपोर्ट लेवल है। ऐसा लगता है कि जब तक ये लेवल बने रहते हैं निफ्टी ऊपर की ओर रुख किए रहेगा। इसका पहला टारगेट 24,100 और उसके बाद 24,500 है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,100, 24,500

अहम सपोर्ट: 23,500, 23,200, 23,000

स्ट्रैटेजी: CMP पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और 23,600–23,700 की रेंज के आस-पास गिरावट आने पर और खरीदारी करें। स्टॉप-लॉस 23,500 के नीचे रखें और टारगेट 24,100 व 24,500 रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी ने सबसे पहले ब्रेकआउट दिया और जबरदस्त वापसी की। शुरुआत में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में साफ तौर पर शॉर्ट कवरिंग आई। यह बाद में PSU बैंकिंग स्टॉक्स तक भी फैल गई। 54,000 और 55,000 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल बेस था। इंडेक्स ने 56,000 स्ट्राइक को भी पार कर लिया। अब उम्मीद है कि ये लेवल अहम सपोर्ट जोन का काम करेंगे। जब तक ये लेवल बने रहते हैं, शॉर्ट-टर्म ट्रेंड के पॉज़िटिव रहने की संभावना है। बैंक निफ्टी के लिए अगला टारगेट 59,000–60,000 हो सकता है।

PCR अभी 1.03 पर है, जो न्यूट्रल लेवल से थोड़ा ऊपर है। वहीं, 57,000 और 57,500 के स्ट्राइक प्राइस पर पुट जोड़े गए हैं। यह इस बात का संकेत है कि गिरावट आने पर खरीदारी का मौका खोजना चाहिए। ऊपर की तरफ, 60,000 का लेवल सबसे ज़्यादा'कॉल'बेस वाला है और यही मुख्य टारगेट बना हुआ है। जब तक यह लेवल पार नहीं होता,इंडेक्स के 56,000–60,000 की रेंज में ट्रेड करने की संभावना है।

अहम रेजिस्टेंस: 58,000, 60,000

अहम सपोर्ट: 56,000, 55,000, 54,000

स्ट्रैटेजी: CMP पर और 57,000 के आस-पास गिरावट आने पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। स्टॉप-लॉस 55,000 के नीचे रखें और टारगेट 58,000 और 60,000 रखें।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।