Get App

Trading Plan: क्या निफ्टी 24350 से ऊपर चढ़ पाएगा, बैंक निफ्टी 52550 को पार कर पाएगा?

Nifty Trading Plan : निफ्टी कल एक और कारोबारी सत्र में 24,100-24,350 के दायरे में कारोबार करता दिखा। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्ट निर्णायक रूप से 24,350 से ऊपर चढ़ता है तो फिर ये 24,550 के पार जाता दिख सकता। हालांकि, 24,100 से नीचे जाने पर इसके लिए 24,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 8:52 AM
Trading Plan: क्या निफ्टी 24350 से ऊपर चढ़ पाएगा, बैंक निफ्टी 52550 को पार कर पाएगा?
धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 52,500, 53,000, 53,300 पर रजिस्टेंस और 52,000, 51,700, 51,500 पर सपोर्ट है। ट्रेडर 52,400-52,450 से ऊपर दिसंबर वायदा की कंडीशनल बाइंग पर विचार कर सकते हैं

Trading Strategy: हाल ही में आई जोरदार तेजी के बाद बाजार ने कल विराम लिया और पूरे सत्र में सीमित दायरे में रहा। 26 नवंबर को सेंसेक्स- निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ने कल एक और सत्र में 24,100-24,350 के दायरे में कारोबार किया। ऊपर की ओर अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 24,350 से ऊपर जाता तो 24,550 तक की तेजी संभव है। हालांकि, 24,100 से नीचे फिसलने पर अगला सपोर्ट 24,000 पर होगा। बैंक निफ्टी को 52,550-53,000 की ओर बढ़ने के लिए 52,000 का बचाव करने की जरूरत है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 52,000 से नीचे टूटने पर, 51,700 का स्तर एक सपोर्ट जोन के रूप में कार्य कर सकता है, जिसके बाद 51,500 पर अगला सपोर्ट होगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स विश्लेषक धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500, 24,800, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,150, 24,000, 23,900 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 28 नवंबर की एक्सपायरी के लिए 24,200 कॉल स्ट्राइक को 109 रुपये पर खरीदकर और 24,200 पुट स्ट्राइक को 103 रुपये पर खरीदकर निफ्टी में लॉन्ग स्ट्रैडल रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टॉप-लॉस के लिए एक्सपायरी तक इस पोजीशन को होल्ड करें, जिसमें अधिकतम नुकसान एमटीएम का 4,675 रुपये है। टारगेट के लिए एक्सपायरी तक पोजीशन को होल्ड करें, और अधिकतम लाभ 27,825 रुपये है, या एमटीएम के 5,000 रुपये पार करने पर बुक करें।

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,360 पर रजिस्टेंस और 23,920 पर सपोर्ट है। 24,103 के स्तर की गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में उपयोग करें। पहला टारगेट 24,280 उसके बादा अगला टारेगट 24,360 का रखें । नीचे की ओर 23,980 पर स्टॉप-लॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें