Trading plan : बाजार क्रूड और रुपए की आग में झुलसता दिख रहा है। शुक्रवार को 2 दिनों की रैली पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी 350 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22900 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, HDFC BANK, ICICI BANK और SBI जैसे दिग्गजों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 1200 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप-स्मॉलकैप का हाल भी बेहाल है। INDIA VIX 8% उछलकर 26 के पार निकल गया है।
सरकारी बैंकों में सबसे तगड़ी बिकवाली आई है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB करीब 5 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही ऑटो,रियल्टी,NBFCs और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी दो फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं, IT शेयरों में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
बाजार: फिर लौटी बड़ी गिरावट
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में फिर एक बार चौतरफा गिरावट आई है। सिर्फ IT ने थोड़ा टिकने की कोशिश की है। 1:7 पर Advance/decline बेहद खराब है। रिलायंस में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह CNBC-आवाज़ ने बताया था कि आज RIL क्यों निफ्टी को गिरा सकता है। HDFC बैंक में दो दिनों से बड़ी गिरावट चल रही है। HDFC बैंक में ऊंचे लेवल्स पर फिर बेचारा रिटेल फंसा है। इसमें तो अभी शायद बड़ी वाली गिरावट बाकी है।
बाजार: मैक्रो ट्रेंड को समझें
सिर्फ CNBC-आवाज़ ने आपको सुबह रुपये के बारे में बताया था। सिर्फ CNBC-आवाज़ पर ये बात हुई थी कि करेंसी मार्केट कुछ कह रही है। ग्लोबल मनी मार्केट निफ्टी के लेवल नहीं देखता। इस बाजार में एक तरफा नजरिया लेना फूहड़पन है। सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी देखकर खरीदारी की राय बनाना नासमझी होती। सुबह हमने अलर्ट किया था कि आज ट्रेंड डे का हो सकता है। गैप-डाउन पर भी बिकवाली करने का नजरिया सिर्फ आवाज़ ने रखा। कमजोर ट्रंप जैसे बेकार लॉजिक खिड़की से उठाकर फेंक दें। अभी तो वॉर का एस्केलेशन हुआ भी नहीं और इतनी बडी गिरावट आ गई। सोचिये अगर वॉर बढ़ गई तो बॉटम की धज्जियां उड़ेंगी। इस बाजार में पैसा बचाना बहुत जरूरी है
अब 22,500 दोबारा आने का रिस्क काफी ज्यादा है। बेकार और ऊलजुलूल लेवल्स के चक्कर में ना फंसे। दिग्गज निवेशक विजय केड़िया की इस बात को ध्यान में रखें कि सिर्फ भगवान और झूठा आदमी बॉटम पकड़ सकता है। इंट्रा-डे में दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें।
बैंक निफ्टी में फिर बड़ी गिरावट लौटी है। जब तक क्रूड और रुपया स्थिर नहीं होता,रैली नहीं टिकेगी।
अगला मजबूत सपोर्ट ढूंढने की गलती ना करें। ये बाजार लेवल का नहीं,मैक्रो का है। लेवल्स के चक्कर में अपना पैसा ना बर्बाद करें। जब तक ब्रेंट और रुपया स्थिर ना हों,खरीदना मना है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।