Get App

Trading Plan: 25,800-25,850 के ऊपर बड़ी कवरिंग संभव, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

अभी लॉन्ग रहें और गिरावट में खरीदारी करें। 25,450 का एक थोड़ा लंबा SL रखना होगा। ओवरनाइट अपनी पोजीशन्स को हेज जरूर करें। IT से फिलहाल दूर रहें, बॉटम नहीं पकड़ना है। किसी भी एसेट का टॉप या बॉटम ढूंढना बेवकूफी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 9:30 AM
Trading Plan: 25,800-25,850 के ऊपर बड़ी कवरिंग संभव, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
कल बाजार ने निफ्टी IT की कमजोरी को अच्छे से पचाया। कल 5 शेयरों ने निफ्टी पर 175 अंकों का निगेटिव असर डाला।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल बाजार ने निफ्टी IT की कमजोरी को अच्छे से पचाया। कल 5 शेयरों ने निफ्टी पर 175 अंकों का निगेटिव असर डाला। इसके बावजूद कल निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद हुआ और कल फिर निफ्टी ने ठीक पहले सपोर्ट जोन पर सपोर्ट लिया। कल फिर निफ्टी ने 50 DEMA की जोन को बचाया। अब जब तक निफ्टी 25,450 के ऊपर है, ट्रेंड पॉजिटिव है. साफ तौर पर टेक्निकल बात- कल निफ्टी ने lower low और lower high बनाया। लेकिन हम low से शानदार रिकवरी के साथ day high के करीब बंद हुए। कल फिर FIIs ने करीब 10,000 शॉर्ट्स कवर किए हैं। लेकिन अब भी बाजार बहुत ज्यादा नेट शॉर्ट साइड पर ही है। अब अगर 25,800-25,850 निकल जाए तो एक और बड़ी कवरिंग संभव है। 25,850 के ऊपर 26,000-26,200 की चाल संभव है। अगर कल का निचला स्तर यानी 25,564 टूटा तो 25,450 का make or break होगा। तक हम 25,450 के ऊपर हैं, बड़ा ट्रेंड अब 'Buy on dips' का है।

बाजार: आज के संकेत

आज खुलते ही ट्रेंट के अच्छे नतीजों पर रिएक्ट करना है। कल शेयर में बड़ी रैली हुई लेकिन एक और गैपअप हो सकता है। आज भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स PV और हीरो मोटो के नतीजे आएंगे और ये तीनों नतीजे मार्केट के मूड के लिए काफी बड़े होंगे। इसके अलावा आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी है। दूसरे दिन लगातार कल नैस्डैक में गिरावट है। कल भी इंफोसिस का ADR करीब 3.5% नीचे फिसलाIT आज उतना शायद ना गिरे जितना कल गिरा था, लेकिन चलना अभी मुश्किल है, क्योंकि IT की किसी भी रैली में लोग अपनी फंसी हुई पोजीशन से निकलेंगे। FIIs ने कैश में छोटी खरीदारी की लेकिन फ्यूचर्स में अच्छी खरीदारी है। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर करीब `2400 Cr की खरीदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें