Trading plan : कच्चे तेल में थोड़ी नरमी से बाजार की रिकवरी की कोशिश हो रही है। निफ्टी आज के लो से करीब 80 प्वाइंट सुधरा है और 23850 के ऊपर आ गया है,हालांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप,स्मॉलकैप में दबाव बरकरार। क्रूड 95 डॉलर के नीचे आ गया है। रेट सेंसेटिव शेयरों की खूब पिटाई हुई है। ऑटो सेक्टर में तगड़ी बिकवाली आई है। इनमें 6 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है। ऑटो इंडेक्स करीब 3 फीसदी टूटा है। अनुमान से कमजोर बिक्री के चलते आयशर और हीरो मोटो 5-6 परसेंट तक फिसले हैं। हुंडई भी पस्त है,मारुति में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी है।
ऑटो के साथ साथ रियल्टी में भी दबाव है। रियल्टी इंडेक्स करीब 1.5 परसेंट नीचे है। गोदरेज प्रॉपर्टी, ब्रिगेड, DLF, शोभा 2-2 परसेंट तक नीचे आए हैं। NBFCs शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अगस्त में प्राइस रियलाइजेशन प्रीमियम में 18% उछाल से कोल इंडिया में जोश है। यह शेयर 4 परसेंट से ज्यादा उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना है।
सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में बड़ी गिरावट आई है। रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। ऑटो,रियल एस्टेट और फाइनेंशियल्स में गिरावट हुई है। PSU बैंकों में अच्छी रिकवरी आई है। IT शेयरों में भी आज गिरावट है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। बड़ा सवाल है क्या अब 24,000 रजिस्टेंस बन जाएगा?
अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बॉन्ड बाजारों पर नजर रखें। फेड की सितंबर बैठक दुनिया में सबसे बड़ा इवेंट होगी। बाजार को डर है कि ग्लोबल स्तर पर ब्याज दरें ऊपर आएंगी। निफ्टी ने आज हमारा 23,800 का स्विंग टार्गेट पूरा किया है। अब यहां से आज की क्लोजिंग अहम है। अगर 23,850 के नीचे बंद हुए तो 23,500 का रिस्क रहेगा। बैंक निफ्टी के लिए भी अब 57,500 बड़ा रजिस्टेंस बना है। ऑटो शेयरों में भी अब एक रनिंग करेक्शन है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,750-23,800 पर सपोर्ट और 23,950-24,050 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,800-57,000 पर सपोर्ट और 57,300-57,500 पर रेजिस्टेंस है।
अनुज सिंघल के मुताबिक बाजार इस समय मंदड़ियों की पकड़ में है। किसी भी रैली का टिकना मुश्किल है। रैलियों के फेल होने का इंतजार करें और शॉर्ट करें। निफ्टी अब 23,500 तक भी जा सकता है। अब 24,000 बड़ा रजिस्टेंस बन सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।