Trading Plan : कच्चे तेल की नरमी और मजबूत रुपये के दम पर बाजार हुआ गुलजार, जानिए अब क्या हो इंडेक्स में कमाई की रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने एक बार फिर रेंज का सम्मान किया है। कच्चे तेल और रुपये ने बाजार का सेंटिमेंट सुधारा है। कच्चा तेल $90 प्रति बैरल के करीब आ गया है। रुपये में डॉलर के मुकाबले बड़ी रैली आई है। आज की रैली कुछ सेक्टर्स तक सीमित नहीं,सभी सेक्टर हरे निशान में हैं

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 3:14 PM
Trading plan: अनुज सिंघल ने कहा कि हमने शुक्रवार को लॉन्ग का नजरिया लिया था और उसे कैरी करने को कहा था। अब 23,800 आपके लिए वापस ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। अगर सब सही रहा तो हम वापस 24,300 जा सकते हैं

Trading Plan : कच्चे तेल की नरमी और मजबूत रुपये के दम पर बाजार गुलजार नजर आ रहा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर करोबार कर रहा है। निफ्टी के कदम 24,000 की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। इधर मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक लौटी है। क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। रुपया भी 70 पैसे मजबूत हुआ है। फीयर इंडेक्स India VIX 7% घटा है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी चढ़ा है। HCL टेक और एम्फैसिस में शानदार तेजी है। लॉरेस लैब्स करीब 8 फीसदी की उछाल के साथ लाइफ हाई पर जाता दिखा है। साथ में एस्ट्रल और 360 ONE WAM भी चले है।

IT के साथ साथ रियल्टी,फार्मा और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 1 से 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही FMCG, केमिकल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी रौनक है। IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर करीब 9 फीसदी उछलकर आज का हीरो ऑफ द डे बना है। साथ ही अच्छे नतीजों के दम पर AU बैंक 5% भागा है। साथ ही टाटा कंज्यूमर,NTPC में भी खरीदारी है। उधर कच्चे तेल में नरमी से इडिंगो ने उड़ान भरी है। यह शेयर निफ्टी के टॉप गेनरों में शामिल है।

पहली तिमाही के नतीजों के बाद KFIN टेक और कॉनकॉर ने रफ्तार पकड़ी है। KFINTECH करीब 10% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। CONCOR भी 7% दौड़ा है। साथ ही रिजल्ट के बाद SBI कार्ड और लोढ़ा में भी रौनक है।


पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा दो फीसदी बढ़ा है। इसके ब्याज से होने वाली कमाई यानी NII में करीब 14% का उछाल दिखा है। बैंक की असेट क्वॉलिटी में सुधार दिखा है। नतीजों के बाद शेयर में रौनक है। बाजार को अब कोल इंडिया,BEL के साथ वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का इंतजार है।

नतीजों के लिहाज कल अहम दिन है। कल निफ्टी की दो दिग्गज कंपनियां HUL और L&T के नतीजे आएंगे। HUL में 6-7% वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान है। आय में 10 फीसदी ग्रोथ संभव है। इधर L&T के नतीजों पर वेस्ट एशिया संकट का असर दिख सकता है। साथ ही रेडिको और वरुण वेबरेजेज समेत वायदा की छह कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

बाजार: शानदार रैली

बाजार की आगे की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने एक बार फिर रेंज का सम्मान किया है। कच्चे तेल और रुपये ने बाजार का सेंटिमेंट सुधारा है। कच्चा तेल $90 प्रति बैरल के करीब आ गया है। रुपये में डॉलर के मुकाबले बड़ी रैली आई है। आज की रैली कुछ सेक्टर्स तक सीमित नहीं, सभी सेक्टर हरे निशान में हैं। बैंक निफ्टी ऊंचे स्तरों से थोड़ा फीका पड़ा है। IT सेक्टर में लगातार शानदार तेजी देखने को मिली है। सरकारी बैंकों में नतीजों के बाद मिला-जुला रुख है। लॉरस लैब्स और इंटरग्लोबल ने तगड़ी कमाई कराई है।

बाजार: अब क्या?

हमने शुक्रवार को लॉन्ग का नजरिया लिया था और उसे कैरी करने को कहा था। अब 23,800 आपके लिए वापस ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। अगर सब सही रहा तो हम वापस 24,300 जा सकते हैं। 24,000-24,050 पर थोड़ी रुकावट की जगह है। बैंक निफ्टी में 57,200-57,400 पर थोड़ी रुकावट है। लेकिन आज का सबसे मजबूत पॉइंट है इंडिया VIX और मार्केट ब्रेथ। ये दोनों इंडिकेटर वापस तेजी के बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा कर रहे हैं। कल मंथली एक्सपायरी है और सिस्टम में काफी शॉर्ट पोजीशन हैं। अगर 24,050 के ऊपर निकले तो बड़ी रैली हो सकती है

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,800-23,850 पर सपोर्ट और 24,050-24,150 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 56,500 पर सपोर्ट और 57,200-57,400 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अपनी लॉन्ग पोजीशन में बने रहें। नई पोजीशन लेनी है तो अगले महीने 25 अगस्त की कॉल लें।

 

 वोडाफोन आइडिया पर आई बड़ी खबर, कंपनी 6 सर्किलों में नहीं करेगी स्पेक्ट्रम रिन्यूअल -सूत्र

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।