Get App

Trading Plan: बाजार का रिस्क- रिवॉर्ड अब भी लॉन्ग के पक्ष में, निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से केवल 2% दूर

Trading Plan: हमने करीब 16 महीने से मिडकैप, स्मॉलकैप में गिरावट झेली है। अब यहां से बारी है बाजार में चौतरफा रैली की। 4:1 के एडवांस/डिक्लाइन में भी आपका शेयर नहीं चला तो दिक्कत है। इसका मतलब बाजार नहीं, आपका पोर्टफोलियो खराब है। अपने पोर्टफोलियो को फिर से देखें और इस रैली का हिस्सा बनिए। निफ्टी और निफ्टी जूनियर में हर गिरावट पर ETFs जोड़े

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 9:18 AM
Trading Plan: बाजार का रिस्क- रिवॉर्ड अब भी लॉन्ग के पक्ष में,  निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से केवल 2% दूर
Trading plan : टेक्सटाइल शेयरों में खरीदारी को लेकर बहुत सावधान रहें। डील वाले दिन भी हमने कहा था- सिर्फ वो कंपनी खरीदें जो काफी मजबूत हैं

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से अब सिर्फ 2% दूर है और अब निफ्टी 25,800 के ऊपर ट्रेड करने को तैयार है। कल पूरे दिन हमने 25,800 के ऊपर ट्रेड किया। SBI की लीडरशिप में बैंक निफ्टी सबसे मजबूत है। कल SBI में `2,500 करोड़ की डिलीवरी खरीदारी हुई है। FIIs की कैश में खरीदारी और फ्यूचर्स में कवरिंग है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कल शायद एक नई शुरुआत हुई है। कल पूरे दिन एडवांस/डिक्लाइन काफी मजबूत रहा। कल जैसे अगर 2-3 सेशन और मिल जाएं तो सेंटिमेंट सुधर जाएगा। ओवरनाइट ग्लोबल संकेत भी हमारे लिए अच्छे हैं। डॉलर और नीचे आया है और अब शायद रुपया भी मजबूत हो। बस क्रूड का वापस बढ़ना थोड़ा चिंता का मुद्दा होगा। लेकिन अब लॉन्ग रहें और ट्रेलिंग SL के साथ काम करें।

अनुज सिंघल ने कहा कल निफ्टी ने खरीदारी और पोजीशन जोड़ने के जोन का सम्मान किया और SL नहीं हिट किया। कल हमने 25,650 के ट्रेलिंग SL की बात की थी। अब उस ट्रेलिंग SL को बढ़ाकर आप 25,800 पर ले आएं।

बाजार: आज के संकेत

US-बांग्लादेश की नई ट्रेड डील टेक्सटाइल सेक्टर के लिए निगेटिव है। आज टेक्सटाइल शेयरों में बड़ी गिरावट आने का रिस्क रहेगा। आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की कैश और फ्यूचर्स में खरीदारी रही। अब साफ है कि बाजार में फ्रेश खरीदारी और कवरिंग दोनों हो रही हैं और अगर ये खरीदारी बढ़ी तो मोमेंटम भी तेजी से बढ़ेगा। FIIs की अगर बड़ी खरीदारी हुई तो DIIs ना भी खरीदें तो भी चलेगा। आज जनवरी का MF डाटा भी आएगा, जनवरी में बाजार काफी गिरा था। आज का ओवरऑल डाटा और SIP डाटा काफी अहम रहेगा। कल रात सोना 1.3% चढ़ा और चांदी 7.4% दौड़ी। मेटल्स में शुक्रवार को शॉर्ट करने वाले अब बुरे फंसे। BSE के शानदार नतीजे, आज फिर कैपिटल मार्केट इंडेक्स फोकस में रहेगा। अंबर एंटरप्राइजेज के ऑपरेशनल नतीजे शानदार हैं, पर क्या भाव में शामिल है?EMS शेयरों में इस महीने CNBC-आवाज़ की पॉजिटिव कमेंट्री रही है। Kaynes भी शुक्रवार के निचले स्तर से 15% से ज्यादा ऊपर है। मेटल्स और Kaynes उदाहरण हैं कि शॉर्ट करने का भी एक तरीका होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें