Trading Plan: मार्केट सेंटीमेंट हुआ थोड़ा बेहतर, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan:निफ्टी को 23,000 के स्तर से ऊपर जाने के लिए और फॉलो-अपबाइंग की जरूरत है,क्योंकि इसका ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है। तब तक,इसमें कंसोलिडेशन और एक तय दायरे में ट्रेडिंग जारी रह सकती है। इसके लिए 22,500 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 22,180 पर बड़ा सपोर्ट मिलेगा

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan: पूरे मार्केट में 'ओवरसोल्ड' पोजीशन को देखते हुए, आगे धीरे-धीरे रिकवरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,ऐसी स्थिति में भी मार्केट के लिए अपवर्ड मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति अपनाना ज़्यादा फायदेमंद होगा

Trading Plan: ओवरसोल्ड लेवल से रिकवरी के बाद,वीकली चार्ट पर 'डोजि' (Doji) फॉर्मेशन और डेली चार्ट पर 'बुलिश हरामी' (Bullish Harami) पैटर्न बनने से मार्केट का सेंटीमेंट कुछ बेहतर हुआ है। हालांकि, निफ्टी को मजबूती से 23,000 के लेवल के ऊपर जाने के लिए और खरीदारी (follow-up buying) की जरूरत है, क्योंकि ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमज़ोर है। तब तक, कंसोलिडेशन और एक तय दायरे में ट्रेडिंग जारी रह सकती है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 22,500 पर दिख रहा है और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 22,180 पर है।

जानकारों के मुताबिक, ऊपर की तरफ 22,600 पर तुरंत रेजिस्टेंस दिख रहा है, और उसके बाद 22,800 पर। वहीं, बैंक निफ्टी को 56,200 के रेजिस्टेंस लेवल तक अपनी रैली बढ़ाने के लिए 55,500 पर अपने 20-दिन के EMA के ऊपर जाना होगा। नीचे की तरफ, 55,000 पर तुरंत सपोर्ट है और उसके बाद 54,600–54,400 का जोन है।

निफ़्टी आउटलुक और रणनीति


एंजेल वन के चीफ़ मैनेजर टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च, ओशो कृष्ण का कहना है कि लगातार आठ हफ़्तों तक जारी बिकवाली के दबाव के कारण बेंचमार्क इंडेक्स 10 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया और अहम टेक्निकल इंडिकेटर 'ओवरसोल्ड' ज़ोन में चले गए थे। लेकिन आख़िरकार 'बुल्स' ने वापसी की और लगातार गिरावट के लंबे दौर को खत्मा हुआ। हालांकि, बड़ा तकनीकी ढांचा अभी भी कमजोर बना हुआ है और निचले स्तर (lower bottoms) का बनना लगातार मंदी के रुझान (bearish trend) का संकेत दे रहा है। फिर भी इंडेक्स एक अहम सपोर्ट ज़ोन के करीब पहुंच रहा है। यह ज़ोन अप्रैल 2026 और अप्रैल 2025 में दर्ज किए गए निचले स्तरों के आसपास है।

इसके अलावा, वीकली चार्ट पर 'डोजि कैंडलस्टिक' का बनना एक'रिलीफ रैली' की उम्मीद जगाता है। हालांकि, मार्केट का ओवरऑल नजरिया अभी भी सावधानी भरा है, क्योंकि ट्रेंड में बड़े बदलाव का संकेत मिलने के लिए पिछले 'स्विंग हाई' के ऊपर एक निर्णायक 'ब्रेकआउट' की जरूरत है। टेक्निकल नज़रिए से 22,200–22,000 का ज़ोन एक अहम सपोर्ट एरिया के तौर पर उभर रहा है। अगर इस रेंज के नीचे कोई निर्णायक गिरावट आती है तो इससे शॉर्ट-टर्म मार्केट स्ट्रक्चर और कमजोर हो सकता है, जिससे 21,750–21,700 के लेवल की तरफ बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

ऊपर की तरफ,तुरंत रेजिस्टेंस 22,750–22,800 के आसपास है और उसके बाद 23,000 का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर अगले सपोर्ट का काम कर सकता है। शॉर्ट टर्म में राहत और खरीदारी का मोमेंटम वापस लाने के लिए इन रेजिस्टेंस जोन के ऊपर लगातार टिके रहना जरूरी होगा।

अहम रेजिस्टेंस: 22,800, 23,000

अहम सपोर्ट: 22,200, 22,000

स्ट्रैटेजी: 22,300 के आसपास निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर्स खरीदें, जिसमें 22,000 का स्टॉप-लॉस और 22,800–23,000 का प्रॉफिट बुकिंग टारगेट रखें।

बैंक निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

एंजेल वन के चीफ़ मैनेजर टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च, ओशो कृष्ण का कहना है कि पिछले हफ़्ते डेली चार्ट पर 'डोजि कैंडलस्टिक' बनने के बाद खरीदारों की तरफ से डिमांड आती दिखी। इससे छह हफ़्ते से चली आ रही गिरावट का सिलसिला आखिरकार खत्म हो गया। पॉइंट एंड फिगर (P&F) चार्ट भी इस पॉजिटिव संकेत की पुष्टि करते हैं। इसमें P&F सपोर्ट पैटर्न बनने के बाद 'डबल टॉप बाय सिग्नल' मिला है जो हाल के निचले स्तरों के आसपास मज़बूत डिमांड की मौजूदगी को और पुख्ता करता है। इसके अलावा, 14-दिन के RSI पर 'बुलिश क्रॉसओवर' मोमेंटम में सुधार का संकेत देता है।

इसके बावजूद,कुल मिलाकर ट्रेंड कमजोर ही बना हुआ है, क्योंकि इंडेक्स सभी अहम EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है। मौजूदा प्राइस एक्शन को करीब से देखने पर खासकर 20-दिन के EMA के आसपास ऊपरी लेवल पर रेजिस्टेंस बनता हुआ भी दिख रहा है। जिससे किसी भी रिकवरी में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

पूरे मार्केट में 'ओवरसोल्ड' पोजीशन को देखते हुए, आगे धीरे-धीरे रिकवरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,ऐसी स्थिति में भी मार्केट के लिए अपवर्ड मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय 'बाय-ऑन-डिप्स'(गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनाना ज़्यादा फायदेमंद होगा।

अहम स्तरों की बात करें तो ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 55,500–55,600 के दायरे में है। इसके बाद 56,100–56,200 पर एक मज़बूत रेजिस्टेंस है,जहां 50-दिन EMA स्थित है। नीचे की तरफ, 54,500–54,300 का दायरा तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है,जो पिछले सेशन में बने लो के आसपास है। इसके बाद 53,800 के हालिया निचले स्तर के पास अगला मजबूत सपोर्ट है।

अहम रेजिस्टेंस: 55,600, 56,200

अहम सपोर्ट: 54,500, 54,300

स्ट्रैटेजी: 54,800 के आस-पास गिरावट आने पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, स्टॉप-लॉस 54,300 रखें और प्रॉफ़िट-बुकिंग का टारगेट 56,000 के आस-पास रखें।

 

 

Market cues : टेक्निकल इंडिकेटर मंदी का रुझान कम होने के दे रहे संकेत, निफ्टी-बैंक निफ्टी में इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।