Trading plan : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार में सुस्ती, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार की चाल को समझाना मुश्किल है। संकेत शानदार हैं, लेकिन बाजार नहीं चला। CAS कन्फ्यूजन से भी भाव थोड़े अलग लगेंगे। निफ्टी, बैंक निफ्टी उतना नीचे नहीं हैं, जितना दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के फ्यूचर्स के भाव देखें। बाजार में कोई भी बड़ा सेक्टोरल ट्रेंड नहीं है। 24,600-24,650 पर साफ रजिस्टेंस है

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 3:11 PM
Trading plan: अनुज सिंघल का कहना है कि 24,650-24,700 आज हमारा बिकवाली जोन था। निफ्टी ने वहीं से रिजेक्शन दिया और काफी नीचे आया। लेकिन अभी भी निफ्टी 24,350 के ऊपर ही है, तो बाजार में बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव ही है

Trading plan : दमदार ग्लोबल संकेतों के बाद भी बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। RBI पॉलिसी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव आया है। निफ्टी ऊपर से 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24500 के करीब आ गया है, बैंक निफ्टी में भी दबाव दिख रहा है। आज भी CAS की वजह से कंफ्यूजन है। स्पॉट और वायदा में बहुत फर्क देखने को मिल रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3% ऊपर आ गया है।

रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी आई है। रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी चढ़ा है। रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी करीब 5% उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही ऑटो और सरकारी बैंक शेयरों में भी रौनक है। वहीं फार्मा, कैपिटल मार्केट और FMCG में हल्का दबाव है। ICICI लोम्बार्ड करीब 2 फीसदी ऊपर करोबार कर रहा है। सोना BLW करीब 5% उछलकर वायदा का टॉप गेनर्स में शुमार है। हिंदुस्तान जिंक भी चमका है। वहीं नतीजों के बाद MCX और BSE फिसले हैं। मोटर इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इंश्योरेंस शेयर भागे हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस 7% उछला है। वहीं गो डिजिट 6% भागा है।

कल निफ्टी कंपनी ट्रेंट के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। ट्रेंट का मुनाफा 20% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही हीरो मोटो, ब्रिटानिया,ल्यूपिन समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। हीरो मोटो का प्रॉफिट 12% बढ़ सकता है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिख सकता है।


बाजार:अजीब सा दिन

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार की चाल को समझाना मुश्किल है। संकेत शानदार हैं, लेकिन बाजार नहीं चला। CAS कन्फ्यूजन से भी भाव थोड़े अलग लगेंगे। निफ्टी, बैंक निफ्टी उतना नीचे नहीं हैं, जितना दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के फ्यूचर्स के भाव देखें। बाजार में कोई भी बड़ा सेक्टोरल ट्रेंड नहीं है। 24,600-24,650 पर साफ रजिस्टेंस है।

बाजार:अब क्या?

24,650-24,700 आज हमारा बिकवाली जोन था। निफ्टी ने वहीं से रिजेक्शन दिया और काफी नीचे आया। लेकिन अभी भी निफ्टी 24,350 के ऊपर ही है, तो बाजार में बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव ही है। CAS की वजह से टेक्निकल चार्ट्स पर असर पड़ा है। कल आखिरी घंटे की कैंडल और आज सुबह की कैंडल पर असर दिखा है। ऐसे में वॉल्यूम पर भी असर पड़ने का रिस्क है। स्टॉक स्पेसिफिक मौके अभी भी अच्छे हैं। जैसी उम्मीद थी, IT शेयरों में मुनाफा वसूली है और चुनिंदा मेटल शेयर अच्छा कर रहे हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,350-24,400 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,000-57,200 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

कल के सेंसेक्स ऑप्शंस से दूर रहें और अगर बुलिश हैं तो अगले हफ्ते की निफ्टी कॉल लें। जब तक निफ्टी 24,350 के ऊपर है। ट्रेंड मजबूत रहेगा।

 

RBI Policy : फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गजों को आज की पॉलिसी आई पसंद, जानिए किन शेयरों में देखने में मिल सकता है एक्शन

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।