Trading plan : दमदार ग्लोबल संकेतों के बाद भी बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। RBI पॉलिसी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव आया है। निफ्टी ऊपर से 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24500 के करीब आ गया है, बैंक निफ्टी में भी दबाव दिख रहा है। आज भी CAS की वजह से कंफ्यूजन है। स्पॉट और वायदा में बहुत फर्क देखने को मिल रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3% ऊपर आ गया है।
