Get App

Trading plan : बाजार में बड़ी तेजी से बदल रहा ट्रेंड, इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में कोई रिकवरी नहीं आई। हर छोटी रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई है। निफ्टी 25,900 के करीब आते ही घूम रहा है। बैंक निफ्टी भी 59,000 के सपोर्ट के करीब है। रुपया 91 के पार हो गया है। यह एशिया की सबसे कमजोर करेंसी हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 3:22 PM
Trading plan : बाजार में बड़ी तेजी से बदल रहा ट्रेंड, इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस
Market trend : मेटल इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर दिख रहा है। साथ ही कैपिटल मार्केट, डिफेंस, IT और प्राइवेट बैंकों में भी बिकवाली हावी है। लेकिन चुनिंदा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है

Trading plan : रुपए की गिरावट ने बाजार के सेंटिमेंट खराब कर दिए हैं। निफ्टी 125 अंक फिसलकर 25900 के करीब कारोबार कर रहा है। ये 20 DEMA पर सपोर्ट ले रहा है। इधर एक्सिस बैंक की गिरावट ने बैंक निफ्टी पर दबाव बढ़ाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। लगातार चार दिनों से तेजी में चल रहे मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली है। मेटल इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर दिख रहा है। साथ ही कैपिटल मार्केट, डिफेंस, IT और प्राइवेट बैंकों में भी बिकवाली हावी है। लेकिन चुनिंदा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से भारती एयरटेल में खरीदारी आई है। ये शेयर करीब 2 परसेंट चढ़कर आज निफ्टी का टॉप गेनर रहा है। मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ 2435 रुपए के लक्ष्य दिए हैं। साथ ही भारती हेक्साकॉम भी करीब ढ़ाई परसेंट मजबूत हुआ है।

बाजार का बिगड़ा मूड

ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में कोई रिकवरी नहीं आई। हर छोटी रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई है। निफ्टी 25,900 के करीब आते ही घूम रहा है। बैंक निफ्टी भी 59,000 के सपोर्ट के करीब है। रुपया 91 के पार हो गया है। यह एशिया की सबसे कमजोर करेंसी हो गया है। सिर्फ FMCG शेयर और भारती में मजबूती आई है। मिडकैप में आज फिर गिरावट आई।

बाजार: अब क्या?

बाजार में अब पैसा बनाना थोड़ा मुश्किल है। बाजार में ट्रेंड बड़ी तेजी से बदल रहा है। निफ्टी 25,750-26,150 की बड़ी रेंज में है। लेकिन इस रेंज में भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव है और कोई भी ट्रेड कैरी करना नामुमकिन है। इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें