Trading Plan: निफ्टी 23500 के लेवल को फिर से हासिल करने की कर सकता है कोशिश, जानिए इंडेक्स में क्या ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan: आने वाले सेशन में निफ्टी 23,500 के ज़ोन को फिर से हासिल करने की कोशिश कर सकता है। इसके बाद, 23600 पर एक अहम रेजिस्टेंस हो सकता है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाकर टिकता है तो 23,800 तक जाने का रास्ता खुल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी सपोर्ट 23,300–23,200 पर है
Trading Plan : जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी में 57,000 के स्ट्राइक पर बहुत ज़्यादा ओपन इंटरेस्ट जमा था और अब यह उससे काफी नीचे ट्रेड कर रहा है,जो कमजोरी का संकेत है
Trading Plan : मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार के संकेतों और तेल की कीमतों में और नरमी के साथ बेंचमार्क निफ्टी आने वाले सेशन में 23,500 के जोन को फिर से हासिल करने की कोशिश कर सकता है। इसके बाद, 23600 पर एक अहम रेजिस्टेंस हो सकता है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाकर टिकता है तो 23,800 तक जाने का रास्ता खुल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी सपोर्ट 23,300–23,200 पर है और उसके बाद 23,000 एक अहम सपोर्ट लेवल है।
बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके 56,800–57,000 के दायरे की ओर बढ़ने की उम्मीद है। अगर यह इस दायरे से ऊपर बढ़ता है तो 57,500–58,000 तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,जानकारों के मुताबिक 56,000 का स्तर इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा और इसके बाद 55,800 का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल होगा।
निफ़्टी आउटलुक और रणनीति
ICICI सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ़ डेरिवेटिव्स एंड क्वांट रिसर्च,जय ठक्कर का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद निफ़्टी पिछले ट्रेडिंग हफ़्ते में 23,000 के लेवल से काफी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा,जो यह दिखाता है कि यह एक बहुत अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है। ऊपर की तरफ,23,600 पर तत्काल रेजिस्टेंस है। उसके बाद 23,800 के लेवल पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसलिए, निफ्टी की शॉर्ट टर्म रेंज 23,600–23,200 है। जबकि बड़ी रेंज 23,000–23,800 है।
ऑप्शंस डेटा की बात करें तो इस वीकली एक्सपायरी के लिए 23,400 और 23,300 स्ट्राइक पर सबसे ज़्यादा पुट बेस है। जबकि मंथली एक्सपायरी के लिए 23,000 स्ट्राइक पर सबसे ज़्यादा पुट बेस है। कॉल साइड पर वीकली एक्सपायरी के लिए 23,500 पर सबसे ज़्यादा कॉल बेस है। जबकि मंथली एक्सपायरी के लिए 24,000 स्ट्राइक पर सबसे ज़्यादा कॉल बेस है।
वीकली PCR 1.46 है,जो ओवरबॉट स्थिति के करीब है। इसलिए,अगर यह 23,500 के ऊपर बंद होता है तो इसमें और तेज़ी आ सकती है। वरना,इंडेक्स में कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।
इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से कुछ राहत मिली है। हालांकि,ट्रेंड में पूरी तरह बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं। इसलिए,इस बात की और पुष्टि की जरूरत है कि कीमतें अपने निचले स्तर पर आ गई हैं। जब तक ऐसा नहीं होता,इंडेक्स के साइडवेज या नेगेटिव रहने की संभावना है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,600, 23,800
अहम सपोर्ट: 23,200, 23,000
स्ट्रैटेजी: 23,600 के ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,500 के नीचे स्टॉप-लॉस और 23,800 का टारगेट रखें।
बैंक निफ़्टी आउटलुक और रणनीति
जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी में 57,000 के स्ट्राइक पर बहुत ज़्यादा ओपन इंटरेस्ट जमा था और अब यह उससे काफी नीचे ट्रेड कर रहा है,जो कमजोरी का संकेत है। यह क्लोजिंग बेसिस पर 56,000 के स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा है। हालांकि और मजबूती पाने के लिए 57,000 के स्तर से ऊपर ब्रेकआउट की जरूरत है,जो इंडेक्स को हाल की ऑल-टाइम रेजिस्टेंस यानी 58,500 के स्तर तक ले जा सकता है।
ऑप्शंस डेटा की बात करें तो कॉल साइड पर 57,000–58,000 के लेवल पर बहुत ज़्यादा ओपन इंटरेस्ट है। इंडेक्स के लिए इन लेवल्स को आसानी से पार करना और उनके ऊपर बंद होना मुश्किल लग रहा है। पुट साइड पर 56,000 का लेवल आखिरी उम्मीद है,क्योंकि अभी के हिसाब से सबसे ज़्यादा पुट बेस यहीं है। इस लेवल के नीचे कोई बड़ा सपोर्ट नहीं है और इंडेक्स तेज़ी से 55,000–54,000 की तरफ गिर सकता है। PCR 0.97 पर है,जो न्यूट्रल है। इसलिए यहां से यह एक्सपायरी साइडवेज से नेगेटिव रह सकती है।
अहम रेजिस्टेंस: 57,000, 58,000
अहम सपोर्ट: 56,000, 55,000
स्ट्रैटेजी: 57,000 के आस-पास बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें,जिसमें स्टॉप-लॉस 57,500 के ऊपर और टारगेट 56,000 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।