Trading plan : बाजार में अभी भी दोनों तरफ के मौके, इस रैली के फेल होने का रिस्क काफी ज्यादा

Trading plan : एक्सपायरी वाले दिन बाजार में अच्छी चाल दिख रही है। निफ्टी ने अब तक हायर हाई और हायर लो बनाया। लेकिन पूरे दिन ऑप्शन राइटर्स की रेंज में रहा। आज की हाईलाइट है ऑटो शेयरों में रिकवरी

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी में अब 23,600 के ऊपर कॉल राइटर्स फंस सकता है। 23,600 के ऊपर कुछ समय बिताना जरूरी है। 23,000 के लो से करीब 500-600 प्वाइंट की रैली हुई है

Trading plan : बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड दिख रहा है। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी निचले स्तरों से 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 23550 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 500 अंक का सुधार दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक लौटी है। उधर इंडिया VIX करीब 6 फीसदी नीचे है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। मेटल इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। मेटल में टाटा स्टील, SAIL और नाल्को तीन से चार फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही ऑटो,डिफेंस और कैपिटल गु्ड्स में भी नरमी है। वहीं IT,सरकारी बैंक और FMCG में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

क्विक कॉमर्स शेयरों तगड़ा एक्शन है। इटरनल 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। स्विगी में भी 3% से ज्यादा की तेजी है। JM FINANCIAL ने इटरनल पर 80% ऊपर के लक्ष्य देते हुए कहा है कि BLINKIT के बिजनेस में आगे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

क्रूड में उछाल और कोटक की बिकवाली की राय से OMC शेयर फिसले हैं। करीब 4 फीसदी टूटकर HPCL वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही IOC और BPCL में भी कमजोरी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इनके FY27 के आउटलुक पर असर संभव है।


बाजार: अच्छा दिन

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक्सपायरी वाले दिन बाजार में अच्छी चाल दिख रही है। निफ्टी ने अब तक हायर हाई और हायर लो बनाया। लेकिन पूरे दिन ऑप्शन राइटर्स की रेंज में रहा। आज की हाईलाइट है ऑटो शेयरों में रिकवरी। साथ ही बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी चाल है। Advance/decline भी पूरे दिन अच्छा रहा है और ये सब तब है,जब क्रूड गिरा नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या अब बाजार बेस बना चुका है?

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल की राय है कि बाजार में अभी भी दोनों तरफ के मौके हैं। इस रैली के फेल होने का रिस्क काफी ज्यादा रहेगा और खास तौर से ये अभी भी ओवरनाइट रिस्क लेने वाला बाजार नहीं है। ऊपरी स्तरों पर फंसें नहीं,दोनों तरफ ट्रेड करें। रैली फेल होने पर बेचें और लोअर लेवल्स पर खरीदारी करें

IT: क्या हो रहा है?

IT पर लगातार बेयरिश नजरिया रहा है। जहां कुछ लोनों ने शॉर्ट कटवाए हैं। हमने वहां भी शॉर्ट जोड़ने को कहा और वहां से भी निफ्टी IT 5% से ज्यादा नीचे आ चुका है। ओवरसोल्ड या ओवरबॉट जैसी कुछ चीज नहीं होती।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में अब 23,600 के ऊपर कॉल राइटर्स फंस सकता है। 23,600 के ऊपर कुछ समय बिताना जरूरी है। 23,000 के लो से करीब 500-600 प्वाइंट की रैली हुई है। दिक्कत बस ये कि स्टॉप लॉस काफी डीप है। इसलिए मुनाफावसूली जल्दी करना भी जरूरी है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

55,000 के पास दोबारा रिव्यू करेंगे। अगर रैली फेल हुई तो 55,000-55,500 पर होगी।

कल के लिए रणनीति

आज की क्लोजिंग अच्छी है और अब 2 दिन पॉजिटिव क्लोजिंग हुई है। लेकिन पोजीशन लेकर जाने से अभी भी बचेंगे। क्योंकि बाजार इंट्राडे में मौके दे रहा है। कल अगर आपने कैरी नहीं किया तो आज नीचे ही मिला ना, तो ऐसे में ओवरनाइट रिस्क क्यों लेना?

 

Market insight : कैपिटल प्रोटेक्शन पर होना चाहिए फोकस, क्वालिटी लार्ज कैप शेयरों में निवेश के मौके

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।