Trading Plan : तूफानी तेजी के बाद बाजार में आई मुनाफावसूली, जानिए 11 नवंबर के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : आज फिर FIIs की बड़ी खरीदारी आई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। कोस्पी और ताइवान की बड़ी रैली से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। लेकिन अब हमारा नजरिया साफ है। ये है लॉन्ग करना है तो बैंक निफ्टी में करें। शुक्रवार को भी यही नजरिया था और साफ रणनीति थी कि बैंक निफ्टी कैरी करें। बैंक निफ्टी में अब ऑल टाइम HIGH का एहसास हो रहा है

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Outlook : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,750-24,800 पर सपोर्ट और 24,950-25,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी में अब स्टॉप लॉस ट्रेल करके 58,900 पर ले आएं

Trading Plan : तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 24900 के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप का भी अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है।लेकिन बैंक निफ्टी की दमदार लीडरशिप जारी है। यह 59000 के पार चला गया है। कच्चे तेल में नरमी से सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारत पर बड़ा दांव लगाया है। सिटी ने अगले 1 साल में निफ्टी के लिए 28000 का टारगेट दिया है। Jefferies ने एशिया पैसिफिक पोर्टफोलियो में वेटेज बढ़ाया है। HSBC ने भी रेटिंग अपग्रेड की है।

आज PSU बैंक और फार्मा में जबरदस्त जोश है। दोनों तेजी को लीड कर रहे हैं। हालांकि IT सेक्टर में दबाव है। मेटल और FMCG सेक्टर में भी प्रेशर है। फार्मा में डिवीज ने कमाल किया है। अच्छे नतीजों के बाद शेयर 5 फीसदी ऊपर है। पिछले 4 दिनों में यह शेयर 15 परसेंट उछला है। इधर ICICI बैंक, और HDFC LIFE में भी रौनक है। क्रॉप्टटन में दो परसेंट की तेजी आई है। होनासा 3 परसेंट ऊपर दिख रहा है।

अच्छी मैनेजमेंट कमेंट्री से डाटा पैटर्न में जबरदस्त जोश आया है। यह शेयर 12 परसेंट उछलकर F&O का टॉप गेनर बना है। FY27 के लिए 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ लक्ष्य कायम है। इधर साई लाइफ और ग्लैंड फार्मा अच्छे नतीजों के बाद 6-6% ऊपर हैं।


बाजार: मुनाफावसूली का दिन

मार्केट पर अपना नजरिया साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेडजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज छोटी मुनाफावसूली आई है। लेकिन बाजार का ट्रेंड अभी भी काफी मजबूत है। बैंक निफ्टी में आज भी शानदार तेजी है। IT शेयरों, RIL और भारती के कारण निफ्टी नीचे दिख रहा है। मिड और स्मॉलकैप में आज भी अंडरपरफॉर्मेंस दिखा है। सरकारी बैंकों और फार्मा शेयरों में शानदार तेजी है। छोटे इंफ्रा शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है।

बाजार: अब क्या?

आज फिर FIIs की बड़ी खरीदारी आई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। कोस्पी और ताइवान की बड़ी रैली से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। लेकिन अब हमारा नजरिया साफ है। ये है लॉन्ग करना है तो बैंक निफ्टी में करें। शुक्रवार को भी यही नजरिया था और साफ रणनीति थी कि बैंक निफ्टी कैरी करें। बैंक निफ्टी में अब ऑल टाइम HIGH का एहसास हो रहा है और वही शेयर चल रहे हैं जो सबसे ज्यादा नापसंद थे। HDFC बैंक और SBI अब लीड कर रहे हैं। ICICI बैंक पहले से ही मजबूत था। देखना होगा IT और RIL में रिकवरी आती है क्या।

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,750-24,800 पर सपोर्ट और 24,950-25,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी में अब स्टॉप लॉस ट्रेल करके 58,900 पर ले आएं। इसके लिए अगला टारगेट 59,500-60,000 पर होगा।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी, HDFC बैंक और ICICI बैंक की कॉल्स कैरी करें। एग्रेसिव ट्रेडर्स SBI की कॉल भी कैरी कर सकते हैं।

 

 

Market Technicals : निफ्टी 27000 की तरफ बढ़ने को तैयार, आगे इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।