Trading plan : ईरान पर ट्रंप की डेडलाइन से पहले डेडलॉक खत्म होने की उम्मीद में बाजार तेजी से दौड़ा। सेंसेक्स-निफ्टी में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर 22900 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक,एक्सिस बैंक और L&T बाजार में जोश भर रहे हैं । साथ ही बैंक निफ्टी भी 700 अंक उछला है। मिड और स्मॉलकैप में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। फिलहाल 2 बजे के आसपास निफ्टी 164.25 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 22,885 के आसपास और सेंसेक्स 515.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 73,835 के करीब कारोबार कर रहा है।
