Trading Plan : बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में बाजार में शानदार तेजी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 400 प्वाइंट सुधरकर 24800 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 58300 के पार निकला है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9% ऊपर है। रुपया भी 8 महीने के ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है। प्राइवेट बैंकों में आज सबसे ज्यादा तेजी। इनका इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। ICICI बैंक औऱ HDFC बैंक तीन परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही फार्मा और NBFCs में भी रौनक है। लेकिन डिफेंस, रियल्टी और मेटल शेयरों में दबाव है।
