Trading Plan : टेक्निकल इंडिकेटर्स से मिल रहे तेजी जारी रहने के संकेत, निफ्टी में जल्द ही छू सकता है 24500 का लेवल

Trading Plan: निफ्टी के लिए 24,100-24,200 का जोन काफी अहम हो गया है। अगर यह इस रेंज के ऊपर मजबूती दिखाता है तो इंडेक्स 24500 की ओर बढ़ सकता है। तब तक इसके लिए 23,800-23,750 का जोन तत्काल और अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 9:41 AM
Trading Plan: सुदीप शाह का कहना है कि बुधवार को बैंकिंग बेंचमार्क 'बैंक निफ्टी'ने डेली चार्ट पर सात दिनों के कंसोलिडेशन फेज से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिखाया, जिससे फिर से ऊपर की ओर मोमेंटम शुरू होने का संकेत मिला

Trading Plan : मजबूत होते टेक्निकल इंडिकेटर्स,इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में नरमी और इंडिया VIX में गिरावट को देखते हुए लगता है कि मार्केट की बढ़त जारी रह सकती है और निफ्टी 24,100-24,200 के लेवल तक जाता दिख सकता है। अगर इंडेक्स इस रेंज के ऊपर मजबूती दिखाता है, तो यह 24,500 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। तब तक,23,800-23,750 का जोन एक अहम और तत्काल सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है।

बैंक निफ्टी की बात करें तो ज्यादातर टेक्निकल इंडिकेटर्स से मिल रहे मजबूत सपोर्ट के कारण बैंक निफ्टी का बेहतर प्रदर्शन जारी रह सकता है और यह शुरुआती दौर में 58,500 के स्तर तक जा सकता है,जिसके बाद यह 58,800-59,000 के जोन तक पहुंच सकता है,जबकि 57,500-57,400 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन के तौर पर काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


SBI सिक्योरिटीज में हेड-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह का कहना है कि बुधवार को बेंचमार्क निफ्टी को अपने 20-डे EMA के पास मजबूत सपोर्ट मिला और इसके बाद इसमें जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक मज़बूत बुलिश कैंडल बनाई,जो निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। अहम बात यह है कि यह अपने 50-डे EMA के ऊपर वापस आने और उसके ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा,जिससे पॉजिटिव ट्रेंड को और मजबूती मिली है।

मोमेंटम के नजरिए से देखें तो डेली RSI अभी 56.24 पर है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है,जो प्राइस एक्शन में मजबूती का संकेत देता है। इसके अलावा, डेली MACD भी बुलिश जोन में बना हुआ है क्योंकि यह अपनी ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन,दोनों के ऊपर ट्रेड कर रहा है,जिससे पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि होती है।

आगे 23,800-23,750 का जोन इंडेक्स के लिए एक मजबूत सपोर्ट बेस का काम कर सकता है। यह रेंज इसलिए अहम है क्योंकि यहां 20 डे EMA, 50-डे EMA और पिछले अपट्रेंड का 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट एक साथ मिलते हैं,जिससे यह एक बड़ा डिमांड जोन बन गया है।

ऊपर की तरफ,तत्काल रेजिस्टेंस 24,170-24,200 की रेंज में है। अगर इंडेक्स 24,200 के लेवल के ऊपर टिका रहता है,तो इसमें ऊपर की ओर नई तेजी आ सकती है,जिससे इंडेक्स 24,350 और उसके बाद जल्द ही 24,500 के लेवल तक जा सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,200, 24,350, 24,500

अहम सपोर्ट: 23,800, 23,750

स्ट्रेटेजी: 24,000 और 24,060 के बीच गिरावट आने पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। स्टॉप-लॉस 23,900 और टारगेट 24,350 रखें।

Market cues : हाल के कंसोलिडेशन के बावजूद ट्रेंड अभी भी बुल्स के पक्ष में, 24100 के ऊपर जाने पर निफ्टी में 24500 का लेवल मुमकिन

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बुधवार को बैंकिंग बेंचमार्क 'बैंक निफ्टी'ने डेली चार्ट पर सात दिनों के कंसोलिडेशन फेज से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिखाया, जिससे फिर से ऊपर की ओर मोमेंटम शुरू होने का संकेत मिला। इस ब्रेकआउट को और मजबूती देते हुए,इंडेक्स ने सेशन के दौरान एक मजबूत और बड़ी बुलिश कैंडल बनाई,जो जबरदस्त खरीदारी और ब्रेकआउट की वैलिडिटी को पुख्ता करती है।

पिछले कुछ हफ्तो में बैंक निफ्टी ने लगातार ब्रॉडर मार्केट और मेन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह मजबूती'बैंक निफ्टी-टू-निफ्टी रेशियो चार्ट'में भी दिखती है,जिसमें'कप पैटर्न'से ब्रेकआउट हुआ है। इसे आम तौर पर तेजी जारी रहने का संकेत माना जाता है। इस टेक्निकल बदलाव से पता चलता है कि बैंक निफ्टी आने वाले समय में भी अपना बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है।

अहम स्तरों की बात करें तो,57,600-57,500 का जोन इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है। जब तक बैंक निफ्टी 57,500 के स्तर से ऊपर बना रहता है,तब तक तेजी का ट्रेंड बना रहेगा। ऐसे में,इंडेक्स के ऊपर की ओर बढ़ने का सिलसिला जारी रहने और धीरे-धीरे 58,800 और फिर शॉर्ट टर्म में 59,500 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

अहम रेजिस्टेंस: 58,800, 59,500

अहम सपोर्ट: 57,600, 57,500

स्ट्रेटेजी: 58,180 और 58,250 के बीच बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें,जिसमें स्टॉप-लॉस 57,800 और टारगेट 58,950 होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।