Trading Plan : भारी बिकवाली के बाद बाजार में एक टेक्निकल उछाल, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति
Trading Plan : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी रिकवरी जारी रखता है तो 23,500-23,600 का जोन रेजिस्टेंस बन सकता है। नीचे की तरफ,23,200 पर इसके लिए पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 23,000 एक अहम सपोर्ट लेवल होगा
Trading Plan : निफ्टी के लिए निचले स्तर पर, 23,200 पर स्थित वीकली लो तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है और इसके बाद 23,100-23,000 की रेंज में और मजबूत सपोर्ट मिल सकता है
Trading Plan : अब तक आई भारी बिकवाली के दबाव के बाद,बाज़ार में टेक्निकल उछाल की उम्मीद नजर आ रही है,लेकिन तेल की ऊंची कीमतों और US बॉन्ड यील्ड में बढ़त के बीच इस उछाल के टिकाऊ रहने की उम्मीद कम है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी रिकवरी जारी रखता है तो 23,500-23,600 का जोन रेजिस्टेंस बन सकता है। नीचे की तरफ,23,200 पर इसके लिए पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 23,000 एक अहम सपोर्ट लेवल होगा।
इसी तरह अगर और बढ़त होती है तो बैंक निफ्टी 57,000-57,200 के रेजिस्टेंस जोन और उसके बाद 57,500-57,800 के लेवल तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 56,200-56,000 का जोन इसके लिए सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर सकता है और उसके बाद 55,700 का लेवल बड़े सपोर्ट का काम करेगा।
निफ़्टी आउटलुक और रणनीति
एंजेल वन के टेक्निकल एनालिस्ट, हितेश राठी का कहना है कि हालांकि तकनीकी पोजीशन और ट्रेंड अभी भी कमजोर हैं और गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं,लेकिन आखिरी ट्रेडिंग सेशन में दिखी रिकवरी और कीमतों के 23,200-23,000 सपोर्ट बैंड के करीब पहुंचने से यह संकेत मिलता है कि निफ्टी में एक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कई वजहें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि जल्द ही इसमें उछाल आ सकता है।
उनका कहना है कि ज्यादातर टेक्निकल इंडिकेटर अब ओवरसोल्ड स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं,जिससे मौजूदा स्तरों से और गिरावट की संभावना कम हो गई है। साथ ही,मार्केट की ओवरऑल स्थिति बताने वाले ब्रेथ इंडिकेटर भी जारी कमजोरी को दिखा रहे हैं। निफ्टी 50 बास्केट के 80 प्रतिशत से ज्यादा और निफ़्टी 500 के लगभग 70 प्रतिशत स्टॉक अभी गिरावट के दौर में हैं।
ऐसे स्थिति में जब निफ्टी अहम सपोर्ट स्तरों के करीब पहुंच रहा है और बाजार ब्रेथ में काफी गिरावट दिख रही है,तो हम आने वाले सत्रों में शॉर्ट टर्म उछाल की उम्मीद कर सकते हैं।
हालांकि, इस तरह की रिकवरी को ट्रेंड में रिवर्सल नहीं माना जाना चाहिए। अभी के नजरिए बड़े ट्रेंड में कोई खास बदलाव होने की संभावना बहुत कम लग रही है। लेवल की बात करें तो 23,450-23,500 का दायरा तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है और इसके बाद 23,600-23,650 पर एक मज़बूत रेजिस्टेंस जोन हो सकता है, जो पहले सपोर्ट का काम कर चुका है।
निचले स्तर पर, 23,200 पर स्थित वीकली लो तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है और इसके बाद 23,100-23,000 की रेंज में और मज़बूत सपोर्ट मिल सकता है। यह ज़ोन न सिर्फ़ पहले के स्विंग लो (swing low) के तौर पर,बल्कि एक अहम साइकोलॉजिकल सपोर्ट लेवल के तौर पर भी अहम है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,450, 23,600
अहम सपोर्ट: 23,200, 23,000
स्ट्रैटेजी: 23,500 के आस-पास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 23,650 का स्टॉप-लॉस रखें और 23,300-23,250 के आस-पास प्रॉफ़िट बुक करें।
बैंक निफ़्टी आउटलुक और रणनीति
हितेश राठी का कहना है कि 11 सितंबर को बैंक निफ्टी 763 अंक या 1.33% गिरकर बंद हुआ। इंडेक्स 57,343 के आस-पास खुला और कुछ समय के लिए 57,426 तक पहुंचा,लेकिन फिर इसमें भारी बिकवाली हुई जिससे यह गिरकर 55,699 के निचले स्तर पर आ गया। हालाँकि, शुक्रवार को हुई रिकवरी के चलते यह वापस ऊपर चढ़कर 56,606 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते बड़े बैंकों पर चौतरफा दबाव बना रहा,जिससे वीकली कैंडल में एक लंबी निचली विक (wick) बनी। इससे पता चलता है कि सेलर्स आक्रामक थे,लेकिन निचले स्तरों पर बायर्स ने भी एंट्री की।
ब्रॉडर निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स (जो 0.88 प्रतिशत गिरकर 14,585 पर आ गया) की तुलना में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन, प्रतिशत और गिरावट की गहराई दोनों ही मामलों में काफी खराब रहा। तकनीकी रूप यह 50-हफ्ते के SMA (57,314) और मिड-बोलिंजर बैंड से ठीक नीचे है,जबकि सुपरट्रेंड 53,206 पर सपोर्ट दे रहा है और RSI 48 पर न्यूट्रल है।
बैंक निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट 55,700-55,800 पर है। जबकि, रेजिस्टेंस 57,300-57,400 और 58,000-58,200 पर हैं। अगर हफ्ते के आखिर में क्लोजिंग 57,350 के ऊपर होती है,तो यह संकेत होगा कि शुक्रवार को आई तेजी बनी रहेगी,जबकि 55,700 के नीचे जाने पर 54,500-53,800 का रास्ता खुल जाएगा।
अहम रेजिस्टेंस: 56,800, 57,000
अहम सपोर्ट: 55,700, 55,800
स्ट्रैटेजी: 56,200 के आस-पास या उससे नीचे बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 56,700 का स्टॉप-लॉस रखें और 55,500 के स्तर के पास प्रॉफ़िट बुक करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।