Trading Plan : बाजार में आज ट्रिपल इंजन की पावर देखने को मिली है। इसको IT,बैंक और रिलायंस का सपोर्ट मिल रहा है। आज की तेजी में निफ्टी 160 अंक से ज्यादा चढ़कर 24250 के करीब दिख रहा है। कल नतीजों से पहले ICICI BANK, HDFC बैंक का भी जोश में हैं। इसके चलते बैंक निफ्टी करीब 500 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.50 फीसदी से ज्यादा का दबाव है।
IT शेयरों में तेजी का मोमेंटम बरकरार है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.5% उछला है। इसमें 3 हफ्तों के निचले स्तरों से 6% की शानदार रिकवरी आई है। HCL टेक और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स बने हैं। ऑटो, और NBFCs शेयरों में भी जोश है। हालांकि फार्मा,हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स शेयरों में आज मुनाफावसूली दिखी है।
बाजार: क्या आज टूटेगी रेंज?
बाजार पर अपनी आगे की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी रेंज के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज निफ्टी IT,बैंक्स और RIL सभी का सपोर्ट मिला है। लेकिन मिडकैप्स में आज जबरदस्त बिकवाली आई है। आज एडवांस/डिक्लाइन काफी खराब है। CNBC-आवाज़ पर IT में लगातार पॉजिटिव नजरिया रहा है। आज भी टेक महिंद्रा में परफेक्ट री-एंट्री मिली। नतीजों से पहले RIL में शानदार तेजी आई है। बड़े बैंक्स में भी नतीजों से पहले रैली देखने को मिल रही है।
निफ्टी अभी भी पिछले बुधवार की कैंडल की रेंज में है। अगर रेंज टूटी तो 24,500 का रास्ता खुलेगा। मगर रिजेक्शन मिला तो वापस 24,000 का रिस्क होगा। काफी कुछ वीकेड के नतीजों पर निर्भर करेगा। आज FII डेटा काफी अहम होगा। तेजी के बाजार में VIX ऊपर होना थोड़ा खल रहा है। सेक्टोरल ट्रेंड अब साफ तौर पर IT में दिख रहा है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी अच्छी वापसी दिख रही है
निफ्टी के लिए 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस और 24,150-24,200 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के लिए 58,200-58,500 पर रेजिस्टेंस और 57,500-57,800 पर सपोर्ट है।
Month End की कॉल खरीदें। बाजार में ब्रेकआउट के संकेत हैं।
IT शेयरों पर अनुज सिंघल की राय
IT में एक बेयर मार्केट के बीच 2 बड़ी रैलियां हुई थीं। पहली रैली मार्च में हुई थी जब इंडेक्स 28,500 से 31,800 तक गया था और वहां से 27,360 तक की बड़ी गिरावट हुई। उसके बाद मई में 27,360 से 31,100 तक गए और वहां से 25,300 तक की बड़ी गिरावट हुई। दोनों बार CNBC-आवाज़ ने रिटेल को उस रैली में फंसने से बचाया। इस बार हम 26,500 से निफ्टी IT पर पहली बार पॉजिटिव हुए। वहां से पहले हम गिरे लेकिन फिर 10% चल चुके हैं। मगर अभी भी इस रैली को हम एक ट्रेडेबल रैली मान रहे हैं।
टेक महिंद्रा के नतीजे हर पैमाने पर शानदार हैं। मगर टेक महिंद्रा अपने निचले स्तर से 16% चल चुका है। कल टेक महिंद्रा पर हमने पॉजिटिव नजरिया लिया था
अब अपनी श्रद्धा अनुसार मुनाफावसूली की सलाह थी। आज नए लॉन्ग लेने के फेवर में रिस्क-रिवॉर्ड नहीं है। मगर एक बात साफ है, इस समय IT में मौके भी हैं, बल्कि सबसे बड़ी ट्रेड्स आपको IT में ही मिली हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।