Trading plan : निफ्टी के 25900 के ऊपर टिके रहने तक ट्रेंड रहेगा ठीक, इस गिरावट में पोजीशनल एंट्री के बारे में सोचें

Trading Strategy : निफ्टी के लिए 25,950-26,050 पर सपोर्ट और 26,100-26,150 पर रजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 59,200-59,400 पर सपोर्ट और 59,600-59,800 पर रेजिस्टेंस है

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी अब 10 DEMA के करीब है। बैंक निफ्टी का आज का निचला स्तर 10 DEMA पर ही है। निफ्टी जब तक 25,900-25,950 के ऊपर है, ट्रेंड ठीक है

Market tody : बड़े प्राइवेट बैंकों और RIL में आई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है। निफ्टी करीब 125 अंक फिसलकर 26000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा नीचे है। मिडकैप ने भी पूरी बढ़त गंवा दी है। 31 दिसंबर से बैंक निफ्टी की तस्वीर बदलेगी। अब इस इंडेक्स में 12 के बजाए 14 शेयर होंगे। इसमें यूनियन बैंक और यस बैंक की एंट्री होगी। 4 चरणों में ICICI BANK, HDFC BANK और AXIS बैंक का वेटेज घटेगा। यूनियन बैंक इस पर जारी सर्कुलर से NSE के वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन ICICI BANK और HDFC BANK में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

सरकारी बैंकों को छोड़कर तमाम सेक्टर पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। लेकिन डिफेंस, कैपिटल मार्केट मेटल और NBFCs जैसे सेक्टर्स पर खासा प्रेशर देखने को मिल रहा है।

बाजार: आज मुश्किल दिन


बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के लिए थोड़ा मुश्किल दिन है। बाजार में गिरावट के अलग-अलग कारण हैं। ICICI बैंक और HDFC बैंक में गिरावट टेक्निकल कारणों से है। बैंक निफ्टी में ICICI बैंक और HDFC बैंक का वेटेज कम होगा। रिलायंस में गिरावट से भी सेंटिमेंट खराब हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट आई है।

Dollar Vs Rupee : नहीं थम रही रुपये में गिरावट, एक डॉलर का भाव 90 रुपये के पास पहुंचा, आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल?

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि उन्होंने कल ही मुनाफावसूली की राय दी थी और कल से अब तक नजरिया न्यूट्रल ही रहा है। निफ्टी अब 10 DEMA के करीब है। बैंक निफ्टी का आज का निचला स्तर 10 DEMA पर ही है। निफ्टी जब तक 25,900-25,950 के ऊपर है, ट्रेंड ठीक है। इस गिरावट में पोजीशनल एंट्री के बारे में सोचें। निफ्टी के लिए 25,950-26,050 पर सपोर्ट और 26,100-26,150 पर रजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 59,200-59,400 पर सपोर्ट और 59,600-59,800 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

कल के लिए रणनीति पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि अभी न्यूट्रल ही रहें। आज एक्सपायरी का भी दबाव दिखा है। निफ्टी अब 20 DEMA के करीब है। कल शायद एक रिबाउंड मिल सकता है। पिछले कुछ बुधवार अच्छे रहे हैं। लेकिन अब लग रहा है कल की मुनाफावसूली की सलाह काम आई।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।