Market tody : बड़े प्राइवेट बैंकों और RIL में आई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है। निफ्टी करीब 125 अंक फिसलकर 26000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा नीचे है। मिडकैप ने भी पूरी बढ़त गंवा दी है। 31 दिसंबर से बैंक निफ्टी की तस्वीर बदलेगी। अब इस इंडेक्स में 12 के बजाए 14 शेयर होंगे। इसमें यूनियन बैंक और यस बैंक की एंट्री होगी। 4 चरणों में ICICI BANK, HDFC BANK और AXIS बैंक का वेटेज घटेगा। यूनियन बैंक इस पर जारी सर्कुलर से NSE के वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन ICICI BANK और HDFC BANK में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
