Trading Plan : बाजार में मचा हाहाकार, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग की रणनीति

Trading Plan :अदाणी ग्रुप शेयरों में आज सबसे ज्यादा कोहराम मचा है। अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 6 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। अदाणी ग्रीन,अदाणी पावर,अदाणी एनर्जी भी 7 फीसदी तक नीचे हैं। GQG पार्टनर्स की शेयर बेचने की खबरें हैं। इससे इन शेयरों पर दबाव बना है

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : बाजार में अभी भी बिकवाली रुकने के कोई संकेत नहीं हैं। अब सरकार को टैक्स में कटौती करने का समय आ गया है। नहीं तो बाजार में गिरावट और बढ़ सकती है

Trading Plan : बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। इस पर कच्चे तेल,बॉन्ड यील्ड और कमजोर रुपए की ट्रिपल मार पड़ रही है। RBI की हॉकिश पॉलिसी और FIIs की भारी बिकवाली से भी हाल और बेहाल हुआ है। निफ्टी 350 प्वाइंट टूटकर 22250 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स करीब 1200 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप 2-2% नीचे हैं। आज की गिरावट में निवेशकों के 9.5 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए हैं।

अदाणी ग्रुप शेयरों में आज सबसे ज्यादा कोहराम मचा है। अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 6 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। अदाणी ग्रीन,अदाणी पावर,अदाणी एनर्जी भी 7 फीसदी तक नीचे हैं। GQG पार्टनर्स की शेयर बेचने की खबरें हैं। इससे इन शेयरों पर दबाव बना है।

GQG पार्टनर्स के ITC में भी बड़ी बिकवाली की खबरें है। इसमें 9000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई है। ITC 4 फीसदी से ज्यााद टूटा है। कमजोर बाजार में सिर्फ IT का सहारा है। निफ्टी IT करीब एक फीसदी ऊपर है। नतीजों से पहले TCS ने पूरे सेक्टर में जोश भरा है। लेकिन बाकी सभी सेक्टरों में बड़ी बिकवाली आई है। मेटल और रियल्टी 3% तक टूटे हैं।


UPI पेमेंट पर MDR चार्ज की तारीख बढ़ने की खबर के बाद डिजिटल पेमेंट कंपनियों में भारी गिरावट देखने को मिली है। PAYTM, PINE लैब्स, ONE MOBIKWIK 3 से 6 फीसदी तक गिरे हैं। त्योहारों के चलते MDR चार्ज 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी से लागू हो सकते हैं।

अनुमान से कमजोर LIKE-TO-LIKE ग्रोथ के चलते जुबिलेंट फूड लुढ़का। यह करीब 6 परसेंट टूटकर आज का ACCIDENT OF THE DAY बना है। लेकिन सेनको 6 परसेंट उछलकर आज का हीरो बना है। बिजनेस अपडेट के बाद फिनो पेमेंट बैंक भी सरपट भागा है। कच्चे तेल में उबाल से OMCs शेयरों में तेज बिकवाली आई है। HPCL, BPCL और IOC में 3-5 परसेंट की तेज गिरावट देखने को मिली है। उधर इंडिगो,एशियन पेंट्स की भी तगड़ी पिटाई हुई है। ब्रेंट 104 डॉलर के पार निकल गया है।

बाजार में हाहाकार

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि सिर्फ CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने मंदी में कमाया है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने रैली में PUTS लेने को कहा। साफ कहा था कि परसों की रैली फेल होगी और Puts लेकर जाएं। 10 DEMA का कनेक्शन सिर्फ CNBC-आवाज़ ने समझाया। सिर्फ आवाज़ ने कहा कि कोई डबल बॉटम नहीं बना है। बाजार में इस समय मैक्रो दिक्कत है और ये मैक्रो दिक्कत लेवल नहीं देखती हैं। आज FIIs की बड़ी वाली बिकवाली होने के संकेत हैं। 10,000 करोड़ तो सिर्फ ITC में GQG की बिकवाली है

बाजार: अब क्या?

बाजार में पैसा बेचकर बन रहा है। आपके या मेरे चाहने से बॉटम नहीं बनेगा। 24,500 से हर बार लोग नया बॉटम ले आते हैं और हर बार निफ्टी उसे 500-1000 अंक से तोड़ देता है। कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड, रुपया और FII की बिकवाली बड़ा निगेटिव कॉम्बिनेशन है। ऐसे में अब मिडकैप और स्मॉलकैप की रैली पर भी खतरा है। अगर बेचकर पैसा बनता है तो क्यों नहीं। बाजार में अभी भी बिकवाली रुकने के कोई संकेत नहीं हैं। अब सरकार को टैक्स में कटौती करने का समय आ गया है। नहीं तो बाजार में गिरावट और बढ़ सकती है।

निफ्टी पर रणनीति

2 दिनों से हमने MONTH-END PUTS लेने का नजरिया लिया हुआ है। अब 22,180-22,220 किसी भी वक्त टूट सकता है। हमने एक नजरिया लिया था कि ये 2023 से चल रही रैली का करेक्शन है। ऐसे में 20,500-21,000 भी टेस्ट हो जाए तो हैरानी नहीं। बीच-बीच में रैलियां आएंगी लेकिन वो बेचने का मौका होगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी कम गिरा है और अभी भी कुशन है। निफ्टी 52-वीक लो के करीब है लेकिन बैंक निफ्टी वहां से 9% ऊपर है।

GQG का अदाणी कनेक्शन?

आज GQG की ITC में निकलने वाली बड़ी बिकवाली है। बाजार को डर है कि कहीं अब GQG,अदाणी ग्रुप में भी शेयर ना बेच दे। ITC में बड़े MF ने पूरी सेलिंग पचा ली है। अगर अदाणी ग्रुप में ब्लॉक हुए तो क्या खरीदार सामने खड़े होंगे? ये सिर्फ एक थ्योरी है,लेकिन प्राइस एक्शन यही डर दिखा रहा है।

प्री-CAS रणनीति

अभी के लिए Puts में मुनाफावसूली करें। हल्का पुलबैक या रिकवरी आने का इंतजार करें, फिर दोबारा Puts खरीदें। बाजार का ट्रेंड अभी भी खराब है। 22,000 के नीचे जाने का जोखिम बना हुआ है। आज Month-End Puts सिर्फ एक ही दिन में दोगुने से भी ज्यादा हो गए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।