Trading ideas : बजाज फाइनेंस की कमजोर कमेंट्री से पूरे बाजार का सेंटिमेंट खराब हुआ है। निफ्टी करीब 200 अंक टूटकर 50 DMA के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। INDIA VIX भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। NBFC शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, पूनावाला और PNB हाउसिंग के शेयर 4 फीसदी तक फिसले हैं। बजाज साथ ही चोला और L&T फाइनेंस में भी तीन फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली है।
