Trading Plan : बाजार में आज की गिरावट डराने वाली, 22800 के नीचे बंद होने पर बढ़ जाएगी मुश्किल

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज की गिरावट डराने वाली है। निफ्टी इंट्रा-डे में वापस 10 और 20 DEMA के बीच आ गया है। ब्रॉडर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। ADV/DEC 1:3 पर है। मिड और स्मॉल कैप में गिरावट आई है। IT और बैंक्स दोनों में गिरावट आई है। कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सरदर्द बना हुआ है

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 22,800 पर सपोर्ट और 22,950-23,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट है

Trading Plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में डराने वाली गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी करीब 275 अंक फिसलकर 22900 के नीचे आ गया है। प्राइवेट बैंकों और IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 400 अंक से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वहीं INDIA VIX में पांच फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। नतीजों के बाद PNB का शेयर 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। सेंट्रल बैंक में भी रौनक है। वहीं कच्चे तेल की तेजी से ONGC और OIL में अच्छी तेजी आई है। अर्बन कंपनी में 9% की तेज गिरावट आई है।

PNB के अच्छे नतीजों ने सरकारी बैंकों में जोश भर दिया है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। सरकारी बैंकों में PNB के साथ-साथ केनरा बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3-4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। लेकिन NBCFs, IT, केमिकल और FMCG इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा फिसले हैं।

एथेनॉल प्रोडक्शन में चीनी का इस्तेमाल रुकने से शुगर कंपनियों में तेज बिकवाली आई है। बलरामपुर चीनी करीब चार परसेंट फिसला है। साथ ही रेणुका, बजाज हिंदुस्तान, डालमिया और धामपुर शुगर भी चार से पांच परसेंट फिसले हैं। बुधवार को निफ्टी में शामिल इटरनल के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। इटरनल का मुनाफा तीन गुना हो सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही इंडियन होटल, SRF समेत वायदा की पांच कंपनियों के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।


बाजार: आज फिर क्यों गिरे ?

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज की गिरावट डराने वाली है। निफ्टी इंट्रा-डे में वापस 10 और 20 DEMA के बीच आ गया है। ब्रॉडर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। ADV/DEC 1:3 पर है। मिड और स्मॉल कैप में गिरावट आई है। IT और बैंक्स दोनों में गिरावट आई है। कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सरदर्द बना हुआ है। HDFC BANK, INFOSYS, BHARTI ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की क्लोजिंग काफी अहम है। 22,800 के नीचे का बंद होना काफी बेयरिश होगा। 22,800-22,900 की क्लोज में 1-2 दिन और देखेंगे। लेकिन 23,050 के ऊपर की क्लोजिंग पॉजिटिव होगी। मगर बाजार में अभी भी रिस्क कायम हैं। इसीलिए हमने हमेशा कहा कि 22,200 फाइनल बॉटम शायद ना हो। आज IT में गिरावट एकदम अहम लेवल पर आई है। पिछली 3 रैलियां यहीं पर फेल हुई थीं

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 22,800 पर सपोर्ट और 22,950-23,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट और 55,800-56,000 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

लॉन्ग पोजिशन से निकलें और शॉर्ट के लिए तैयार रहें। बुधवार को साफ होगा कि बड़ा ट्रेंड फिर से शुरू हो गया है या नहीं। लग रहा है शायद ये स्विंग पूरी हो चुकी है।

 

JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम, बाजार में तेजी के लिए FIIs की वापसी जरूरी - वल्लभ भंशाली

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।