Trading Plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में डराने वाली गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी करीब 275 अंक फिसलकर 22900 के नीचे आ गया है। प्राइवेट बैंकों और IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 400 अंक से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वहीं INDIA VIX में पांच फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। नतीजों के बाद PNB का शेयर 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। सेंट्रल बैंक में भी रौनक है। वहीं कच्चे तेल की तेजी से ONGC और OIL में अच्छी तेजी आई है। अर्बन कंपनी में 9% की तेज गिरावट आई है।
