Trading Plan: क्या निफ्टी 25000 का स्तर बरकरार रख पाएगा, कंसोलीडेशन के बीच बैंक निफ्टी 55800 से ऊपर बना रह पाएगा?
Trading Plan : अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 25,200-25,250 के दायरे से बाहर निकलने में कामयाब होता है,तो 25,450 (सितंबर का हाई) की ओर तेज़ी संभव है। ऐसा न होने तक 25,000-24,900 के स्तर पर सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 9:03 AM
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,200, 25,250, 25,448 पर रेजिस्टेंस और 24,900, 24,850 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 25,040-25,120 के आसपास खरीदें
Nifty Trading Plan for October 09 : निफ्टी में कल कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। लेकिन कुल मिलाकर इसका रुझान अनुकूल बना हुआ है, क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। इसलिए,अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 25,200-25,250 के दायरे से बाहर निकलने में कामयाब होता है,तो 25,450 (सितंबर का हाई) की ओर तेज़ी संभव है। ऐसा न होने तक 25,000-24,900 के स्तर पर सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।
इस बीच, बैंक निफ्टी में भी मुनाफावसूली देखी गई, जो उम्मीद के मुताबिक ही थी। लेकिन इसका रुझान अभी भी ऊपर की ओर है। बैंकिंग इंडेक्स को 55,700-55,600 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जब तक यह सपोर्ट बना रहता है, 56,300-56,500-56,800 के स्तर पर नज़र रखनी होगी। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर से नीचे जाने पर मंदड़ियों को कुछ मजबूती मिल सकती है।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,200, 25,250, 25,448 पर रेजिस्टेंस और 24,900, 24,850 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 25,040-25,120 के आसपास खरीदें, 24,980 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,280 का टारेगट सेट करें।
सेंट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,190, 25,340 पर रेजिस्टेंस और 25,000, 24,840 पर सपोर्ट है। 25,200 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 25,090 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,340 का टारगेट रखें।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,250, 25,400 पर रेजिस्टेंस और 24,940, 24,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी 14 अक्टूबर, 25,000 स्ट्राइक की पुट 80 रुपये से ऊपर खरीदें, स्टॉप लॉस 49 रुपये रखें, लक्ष्य 130 रुपये रखें।
बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 56,300, 56,400, 57,000 पर रेजिस्टेंस और55,600, 55,500 पर सपोर्ट है।
सेंट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 56,300, 56,900 पर रेजिस्टेंस और 55,700, 55,200 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 56,500 से ऊपर खरीदें, 56,100 के स्टॉप-लॉस के साथ, 56,900/57,300 का टारगेट सेट करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।