Get App

Trading Strategy : निफ्टी में 23800-23900 की एक बड़ी दीवार, ये टूटी तो खुलेगा 24000-24200 का रास्ता

Trading Strategy : बाजार के लिए आज बढ़िया दिन रहा। बाजार एक बार फिर रेंज के ऊपरी स्तर पर जाता दिखा। बाजार इस समय बड़ी होप रैली में है। सुबह हमने बात की थी कि वीकेंड से पहले शायद शॉर्ट कटेंगे। आज RBI की बोर्ड बैठक है। रिकॉर्ड डिविडेंड बड़ा ट्रिगर होगा। सुबह की साफ कहा था कि रिकॉर्ड डिविडेंड की उम्मीद में बैंक निफ्टी में बड़ी रैली संभव है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 22, 2026 पर 3:04 PM
Trading Strategy : निफ्टी में 23800-23900 की एक बड़ी दीवार, ये टूटी तो खुलेगा 24000-24200 का रास्ता
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि वीकेंड से पर दिल्ली से कोई बड़ी पॉजिटिव खबर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहना मुश्किल है कि क्या आ सकता है

Trading Strategy : 22 मई को दोपहर के कारोबार के दौरान, बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी कुछ बढ़त गंवा दी है। जबकि, इंट्राडे में 0.75% तक ऊपर चढ़े थे। दोपहर 2:38 बजे, सेंसेक्स 267.27 अंक या 0.36 फीदी की बढ़त के साथ 75,450.63 पर और निफ्टी 72.7 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 23,727.40 पर दिख रहा था। लगभग 2,058 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। 1,726 शेयरों में गिरावट आई थी और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सेंसेक्स का इंट्राडे हाई 75,810.97 रहा, जबकि निफ्टी का इंट्राडे हाई 23,835.65 है।

बैंकिंग और NBFCs शेयरो में आज जोरदार तेजी आई। NBFC इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। NBFCs में MFSL, ICICI PRU और श्रीराम फाइनेंस दो से तीन फीसदी चढ़े हैं। EMS शेयरों में भी अच्छी तेजी है। डिक्सन का शेयर 4 फीसदी चढ़ा है। साथ ही ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और IT में आज हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद मैक्स हेल्थ और ऑरो फार्मा के शेयर टूटे है। ये दोनों कंपनियां 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।, वेल्सपन कॉर्प, सन टीवी और इंजीनियर्स इंडिया भी दबाव में हैं। दूसरी ओर अच्छे नतीजों के दम पर RCF करीब 5 फीसदी उछला है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें