Trading Strategy : निचले स्तरों से तेजड़ियों ने की जोरदार वापसी, जानिए अब सोमवार के लिए क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति

Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि अब तक बाजार का टेक्सचर काफी शानदार रहा है। लग रहा है निफ्टी उस रेंज को तोड़ने के लिए तैयार है। ऐसा हुआ तो 24,800 का रास्ता खुलेगा। एक जोखिम रहेगा कि वीकेंड पर पोजिशन लेकर जाएं या नहीं। अब काफी कुछ बैंक निफ्टी पर निर्भर है। बैंक निफ्टी फिर कंजेशन जोन में पहुंच चुका है

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चा तेल अब भी $88 के पास है। इंडिया VIX में 2% की गिरावट आई है। एक ही रिस्क है। पुट-कॉल रेश्यो 1.5 के करीब पहुंच गया है

Trading Strategy : बाजार में आज सुपर फ्राइडे रहा। निचले स्तरों से बुल्स ने स्मार्ट कमबैक किया है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 24400 के ऊपर निकल गया है। साथ ही बैंक निफ्टी में भी बढ़त आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रुपया 3 हफ्ते की ऊंचाई पर है। क्रूड $88 प्रति बैरल के पास दिख रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2% नीचे दिख रहा है। चिप शेयरों में रिवर्सल से IT की 5 दिनों की ताबड़तोड़ तेजी पर ब्रेक लगा है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। TCS और इंफोसिस फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। उधर LTM और कोफोर्ज भी करीब 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

कैपिटल गुड्स शेयरों में आज जोरदार तेजी आई है। कैपिटल गुड्स करीब फीसदी दौड़ा है। साथ ही ऑटो,डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। फार्मा और फाइनेंशियल्स में भी अच्छी खरीदारी आई है। लेकिन FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। नतीजों और ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से HYUNDAI में टॉप गियर लग गया है। 8 फीसदी उछाल के साथ यह शेयर आज का हीरो बना है। वहीं बजाज फाइनेंस भी करीब 8 फीसदी उछलकर लाइफ हाई पर है। लेकिन खराब नतीजों के बाद स्विगी टूटा है। उधर लॉरेस लैबंस में रौनक है। हीरो मोटो और बजाज ऑटो में भी मजबूती है।

ग्लोबल चिप शेयरों में रैली से MNC पावर शेयर रोशन हो गए हैं। हिताची और GE VERNOVA 3 फीसदी भागे हैं। उधर CG पावर और सीमेंस इंडिया में भी 3-4 फीसदी तक की तेजी आई है। अच्छे नतीजों के बाद M&M में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। CLSA और नोमूरा की पॉजिटिव कमेंट्री के बाद यह शेयर 3 फीसदी भागा है।


इस बीच खबर है कि एनर्जी सिक्योरिटी के लिए सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। 84 हजार करोड़ की समुद्र मंथन स्कीम के पहले चरण को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इससे गैस और ऑयल के डीप एक्सप्लोरेशन को बूस्ट मिलेगा।

कल वायदा में शामिल मुथूट फाइनेंस,APL अपोलो,डिवीज लैब और CDSL के नतीजे आएंगे। वहीं सोमवार को UPL,KEI समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल, क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पहले घंटे के उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी चाल दिखी। निचले स्तरों से निफ्टी में शानदार रिकवरी आई। बैंक निफ्टी फिर 200 DMA टेस्ट करने के करीब है। IT में बड़े गैपडाउन के बाद रिकवरी आई। ऑटो सेक्टर में शानदार रैली रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़िया तेजी है। एडवांस/डिक्लाइन करीब 2:1 पर बरकरार है। रुपये में तेजी है,यह तीन हफ्ते की ऊंचाई पर है। कच्चा तेल अब भी $88 के पास है। इंडिया VIX में 2% की गिरावट आई है। एक ही रिस्क है। पुट-कॉल रेश्यो 1.5 के करीब पहुंच गया है।

बाजार: अब क्या?

अब तक बाजार का टेक्सचर काफी शानदार रहा है। लग रहा है निफ्टी उस रेंज को तोड़ने के लिए तैयार है। ऐसा हुआ तो 24,800 का रास्ता खुलेगा। एक जोखिम रहेगा कि वीकेंड पर पोजिशन लेकर जाएं या नहीं। अब काफी कुछ बैंक निफ्टी पर निर्भर है। बैंक निफ्टी फिर कंजेशन जोन में पहुंच चुका है। पिछले कुछ दिनों से आवाज़ पर ऑटो सेक्टर पर मजबूत नजरिया था। आज भी ऑटो शेयरों में सबसे साफ चाल देखने को मिली। नतीजे अच्छे हैं तो स्क्रीन पर मौके मिल रहे हैं। बजाज फाइनेंस और हुंडई,दोनों के नतीजे कल बाजार में आए। इसके बावजूद आज दोनों शेयरों में 7-10% की रैली देखने को मिली।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,450-24,500 पर रेजिस्टेंस और 24,300-24,350 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,600 पर रेजिस्टेंस और 56,800-57,000 पर सपोर्ट है।

सोमवार के लिए रणनीति

जीरो पोजीशन के साथ जाएं। वीकेंड का मजा लें,बाजार सोमवार को भी खुलेगा। शाम को गिफ्ट निफ्टी और ब्रेंट को देखकर खून नहीं जलाएं। मुनाफा अच्छा बनाया है तो थोड़ा उसका मजा भी लें।

 

 

Market Mantra : कोटक AMC की शिबानी कुरियन से जानें, शेयर बाजार के इस रोलर कोस्टर राइड में कहां बनेगा पैसा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।