Trading Strategy : बाजार में आज सुपर फ्राइडे रहा। निचले स्तरों से बुल्स ने स्मार्ट कमबैक किया है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 24400 के ऊपर निकल गया है। साथ ही बैंक निफ्टी में भी बढ़त आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रुपया 3 हफ्ते की ऊंचाई पर है। क्रूड $88 प्रति बैरल के पास दिख रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2% नीचे दिख रहा है। चिप शेयरों में रिवर्सल से IT की 5 दिनों की ताबड़तोड़ तेजी पर ब्रेक लगा है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। TCS और इंफोसिस फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। उधर LTM और कोफोर्ज भी करीब 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
