Credit Cards

Trading Strategy : क्या निफ्टी में थम सकता है 7 दिन की गिरावट सिलसिला, बैंक निफ्टी F&O एक्सपायरी के दिन दिखा पाएगा तेजी?

Market trend: निफ्टी को 24,800-24,900 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी अपने पिछले दिन के अपट्रेंड को जारी रखता है तो 54,700-55,000 के स्तर पर नज़र रखना ज़रूरी है

अपडेटेड Sep 30, 2025 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,250, 54,000 पर सपोर्ट और 54,700, 55,000 पर रेजिस्टेंस है। 54,650-54,600 की रेंज में बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Nifty trend : कुल मिलाकर,टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटरों की सुस्ती को देखते हुए बाजार का रुझान कमजोर बना हुआ है। हालांकि,मजबूत वॉल्यूम के साथ वीकली चार्ट पर ट्वीजर बॉटम फॉर्मेशन को देखते हुए बाजार में वापसी (रिबाउंड) की कुछ संभावना नजर आ रही है। लेकिन मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सेशन के दौरान उस अपट्रेंड के टिकाऊपन पर नजर रखना जरूरी है। निफ्टी को 24,800-24,900 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी अपने पिछले दिन के अपट्रेंड को जारी रखता है तो 54,700-55,000 के स्तर पर नज़र रखना ज़रूरी है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि 54,200-54,000 सपोर्ट लेवल के रूप में काम कर सकता है।

Nifty में क्या हो रणनीति?


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,400, 24,200 पर सपोर्ट और 24,800, 25,000 पर रेजिस्टेंस है। 24,800 के निकट बढ़त पर निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 25,050 के स्टॉप-लॉस के साथ, 24,400 और 24,200 का लक्ष्य सेट करें।

आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,600, 24,500 पर सपोर्ट और 24,800, 25,000 पर रेजिस्टेंस है। 24,700-24,650 के जोन में निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,000 का लक्ष्य रखें।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500, 24,300 पर सपोर्ट और 24,800, 25,000 पर रेजिस्टेंस है। 24,850 के आसपास की तेजी पर निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 25,100 के ऊपर स्टॉप-लॉस रखें, 24,450 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Bank Nifty में क्या हो रणनीति?

जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,000, 53,500 पर सपोर्ट और 55,000, 55,800 पर रेजिस्टेंस है। 55,000 के निकट बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 55,800 के स्टॉप-लॉस के साथ, 54,000 और 53,500 का टारगेट सेट करें।

जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,250, 54,000 पर सपोर्ट और 54,700, 55,000 पर रेजिस्टेंस है। 54,650-54,600 की रेंज में बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 54,300 के स्टॉप-लॉस के साथ, 55,250 का लक्ष्य रखें।

क्षितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,200, 53,800 पर सपोर्ट और 55,100, 55,300 पर रेजिस्टेंस है। 54,800 के आसपास की तेजी पर बैंक निफ्टी बेचें, 55,300 के ऊपर स्टॉप लॉस रखें, लक्ष्य 54,000 रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।