Get App

Trading Strategy : क्या निफ्टी में थम सकता है 7 दिन की गिरावट सिलसिला, बैंक निफ्टी F&O एक्सपायरी के दिन दिखा पाएगा तेजी?

Market trend: निफ्टी को 24,800-24,900 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी अपने पिछले दिन के अपट्रेंड को जारी रखता है तो 54,700-55,000 के स्तर पर नज़र रखना ज़रूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 9:52 AM
Trading Strategy : क्या निफ्टी में थम सकता है 7 दिन की गिरावट सिलसिला, बैंक निफ्टी F&O एक्सपायरी के दिन दिखा पाएगा तेजी?
Bank Nifty trend : जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,250, 54,000 पर सपोर्ट और 54,700, 55,000 पर रेजिस्टेंस है। 54,650-54,600 की रेंज में बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Nifty trend : कुल मिलाकर,टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटरों की सुस्ती को देखते हुए बाजार का रुझान कमजोर बना हुआ है। हालांकि,मजबूत वॉल्यूम के साथ वीकली चार्ट पर ट्वीजर बॉटम फॉर्मेशन को देखते हुए बाजार में वापसी (रिबाउंड) की कुछ संभावना नजर आ रही है। लेकिन मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सेशन के दौरान उस अपट्रेंड के टिकाऊपन पर नजर रखना जरूरी है। निफ्टी को 24,800-24,900 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी अपने पिछले दिन के अपट्रेंड को जारी रखता है तो 54,700-55,000 के स्तर पर नज़र रखना ज़रूरी है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि 54,200-54,000 सपोर्ट लेवल के रूप में काम कर सकता है।

Nifty में क्या हो रणनीति?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,400, 24,200 पर सपोर्ट और 24,800, 25,000 पर रेजिस्टेंस है। 24,800 के निकट बढ़त पर निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 25,050 के स्टॉप-लॉस के साथ, 24,400 और 24,200 का लक्ष्य सेट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें